Ranchi (Pawan Thakur) : करीब दस दिन पहले निकाह करने वाले कारू ने आज अपनी पत्नी शहनाज परवीन को मौत के घाट उतार दिया। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू तालाब के नजदीक रहने वाली शहनाज को घुमाने के बहाने घर से बाहर ले जाया गया। डाभ बेजने वाले एक ठेला के पास उस पर दनादान वार कर उसका काम तमाम कर दिया गया। यह वही शहनाज है, जिसने अपनी जान को खतरे में बताते हुए ऑनलाइन एफआईआर किया था। शहनाज अपने पहले पति दानिश की हत्या की चश्मदीद गवाह थी। कुछ दिन बाद इसकी गवाही होने वाली थी। अगल-बगल रहने वाले कुछ लोगों के अनुसार दानिश हत्याकांड में जेल में बंद एक गुनहगार के इशारे पर शहनाज का मर्डर किया गया। शहनाज की गवाही से गुनहगारों की तकलीफें बढ़ सकती थी। एक गुनहगार गुजरे तीन साल से जेल में बंद है। अरगोड़ा पुलिस को सारी जानकारी दे दी गई है।



सूत्रों के अनुसार लगभग 25 साल की शहनाज को बीते साल से ही उसे गवाही नहीं देने के लिए डराया, धमकाया और हड़काया जा रहा था। शहनाज के पहले पति दानिश का खून उसके ही नजरों के सामने ही कर दिया या था। वह अपने पति के कातिलों को सजा दिलाना चाहती थी। वह चशमदीद गवाह बनी थी। दानिश हत्याकांड को लेकर कोर्ट में चार्ज फ्रेम हो चुका था। सिर्फ शहनाज की गवाही होनी बाकी थी। जब शहनाज को यह लगने लगा कि वह कभी भी मारी जा सकती है। तब उसने ऑनलाइन FIR किया। पुलिस को अपना दुखड़ा बताया। शहनाज ने पुलिस को बताया कि उसके पति के कातिलों में कुछ जेल से बाहर निकल चुके हैं। उन्हेंं लगातार गवाही नहीं देने और केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है। उसने अपने जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई थी। इधर आज रात शहनाज के मारे जाने के बाद इलाके के लोगों में बेहद आक्रोश है। लोगों का कहना है कि एक सोची समझी साजिश के तहत पहले शहनाज के साथ कारू ने शादी की और फिर उसे मार डाला। दागी किस्म के कारू के ताल्लुकात जेल में बंद कई अपराधियों के साथ रहने की बात सामने आई है। जेल से बाहर आये कुछ अपराधियों के संपर्क में भी वह था। देर रात सुखदेवनगर पुलिस की मदद से कारू को दबोच लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़ें :BSEB ने जारी किया इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा का शेड्यूल, 25 अप्रैल से दो सिटिंग में होगा एग्जाम
इसे भी पढ़ें :भारत मौसम विज्ञान विभाग का Twitter Account हुआ हैक!
इसे भी पढ़ें :एक दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी में डूबे, घर में मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :Panchayat Election 2022 : झारखंड में पंचायत चुनाव का ऐलान, यहां जानिये पूरा शेड्यूल
इसे भी पढ़ें :CUET 2022 के लिए Registration शुरू, इन स्टेप्स से करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :रांची में इस शख्स का सिर हुआ धड़ से अलग, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :एक दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी में डूबे, घर में मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :एकतरफा प्यार बन गई सजा, देंखे कैसे
इसे भी पढ़ें :“मेरे बिस्तर पर नहीं आई तो…” बोलने वाले अय्याश दारोगा का हुआ क्या हाल, देखे वीडियो…
इसे भी पढ़ें : सावधान : अब ना चैटिंग, ना सेटिंग, ना वेटिंग, देखे वीडियो..












