MUNGER : बिहार के मुंगेर में बुधवार को चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के वक्त 7 युवक गंगा नदी में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने प्रयास कर गमछा के सहारे 4 युवकों की जिंदगी बचा ली। 3 को वे नहीं बचा सके। तीनों डूब गए। दो युवकों के शव मिल गए हैं, जबकि एक अब भी लापता है। घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के दुरमट्टा की है। गोताखोरों को ढूंढने में लगाया गया है। मौके पर कासिम बाजार थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ कैंप कर रहे हैं।
दो के मिले शव, एक लापता
बिंदवाड़ा दुर्गा पूजा समिति के सदस्य आकाश कुमार ने बताया, ‘हम लोग अपनी प्रतिमा विसर्जन के लिए घाट आए थे। जैसे ही प्रतिमा को गंगा में विसर्जित करने जा रहे थे, 7 लोग प्रतिमा के साथ डूब गए। चार लोगों को किसी तरह गमछा और कपड़ा के सहारे ऊपर खींच लिया गया, लेकिन तीन युवक गंगा में समा गए।’ मिलने वाले शव की पहचान बिंदवाड़ा निवासी ऋषभ राज (27) और अमरजीत कुमार (22) के रूप में हुई है। उसी गांव के मोनू सिंह (26) की तलाश की जा रही है।
कुछ दिनों में सिपाही बनने वाला था अमरजीत
अमरजीत गांव में ही रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके दोस्त आकाश ने बताया, ‘तीन महीना पहले ही उसने बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा पास की थी। 7 अप्रैल को उसने सिपाही भर्ती का दौड़ भी निकाली। कुछ दिनों बाद जॉइनिंग होनी थी।
तीन पुत्र में दो की डूबने से मौत
ऋषभ राज के पिता बबलू सिंह को 3 पुत्र थे। बड़ा बेटा प्राइवेट कंपनी में बाहर नौकरी कर रहा है। दूसरे नंबर के बेटे की 2015 में रेल कारखाना के पास बने तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। अब सबसे छोटे बेटे ऋषभ राज जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था, की भी गंगा में डूबने से मौत हो गई।
मोनू की तलाश जारी
बिंदवाड़ा के रहने वाले श्याम सिंह के 26 वर्षीय पुत्र मोनू सिंह गांव में ही रहकर ग्रेजुएशन की पढाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ उसे क्रिकेट का बहुत शौक था। लापता मोनू की तलाश अभी जारी है।
लापता युवक को ढूंढ रहे स्थानीय गोताखोर
SDO खुशबू गुप्ता ने बताया, ‘जानकारी मिली की सात युवक गंगा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूब गए थे। इनमें 4 को बचा लिया गया है। दो की लाश मिल गई है। एक अब भी लापता है। स्थानीय गोताखोर को दो स्पीड बोट एवं महाजाल के साथ ढूंढने में लगाया गया है।’
इसे भी पढ़ें :Breaking : Ukraine की ब्रिगेड ने किया सरेंडर, 1026 सैनिकों ने डाले हथियार
इसे भी पढ़ें :आलिया के हाथों में मेहंदी लगते ही छलकी करण की आंखें…देखें…
इसे भी पढ़ें :अतीत के झरोखे से @जलियांवाला बाग कांड
इसे भी पढ़ें :गेहूं की कटनी कर रहे अधेड़ को मारा गोली, PMCH रेफर
इसे भी पढ़ें :वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को तीर्थयात्रा पर भेजेगी सरकार
इसे भी पढ़ें :मोबाइल में अटक बर्बाद हो गई भोली-भाली सीमा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :झपट कर 2 लाख रुपए ले भागे बाइक सवार अपराधी, CCTV में कैद हुई घटना
इसे भी पढ़ें :स्कूली बच्चों की सेहत का रखें ख्याल, समय में अविलंब करें बदलाव : अजय राय
इसे भी पढ़ें :RBI में बहाली, 93 हजार रुपये तक सैलरी, जानें कब तक करना है अप्लाई








