spot_img

मोबाइल में अटक बर्बाद हो गई भोली-भाली सीमा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Supaul : नाक नक्स से सुंदर सीमा (बदला हुआ नाम) एक रोज अचानक अपने मोबाइल पर ठहर सा गई। मैट्रिमोनियल साइट के एक इश्तेहार पर वह अटक गई। प्रिंस राज को एकटक निहारते हुए उसने,उसे अपने जीवनसाथी के रूप में चुनना पसंद किया। सीमा का एक रिप्लाइ प्रिंस राज के मन को डोला गया। दोनों एक दूसरे के करीब आते चले गए। प्रिंस राज ने उसे पूरी तरह से अपने प्रेमजाल में फांस लिया। सुपौल के त्रिवेणीगंज में रहने वाले प्रिंस ने सीमा को शादी करने के लिए प्रपोज कर दिया।

असम में रहने वाली सीमा बिना कुछ जानें समझे प्रिंस की एक पुकार पर असम से बिहार आ गई। आने के क्रम में दोनों ने सिल्लीगुड़ी के एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद वह सीमा को लेकर सुपौल चला आया। शादी की पहली रात में उसने मोबाइल से सीमा का अश्लील वीडियो बना लिया। दिल की भोली सीमा को तनिक भी अहसास नहीं हुआ कि प्रिंस एक शातिर खिलाड़ी है। वीडियो वायरल होने की धमकी देकर उसने सीमा के बैंक खाते से 6 लाख भी निकाल लिए। जब पैसे खत्म हो गए तब उसका असली रूप सामने आया। इस बीच सीमा एक बच्चे की मां बन चुकी थी। वह बच्ची चार साल की है।

सीमा को सताने का दौर शुरू हुआ। जालिम प्रिंस उसकी मासूम बेटी के हाथ पैर बांध उसे करंट का झटका देता था। जब कभी सीमा प्रतिरोध करती थी तब उसे और उसकी बेटी को बेरहमी से मारा पीटा करता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान सीमा ने किसी तरह पुलिस से सम्पर्क किया। उसने अपना सारा दुखड़ा पुलिस को सुनाया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए पहले केस दर्ज किया और फिर उसके पति प्रिंस राज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : बिहार में शराब खपाने का नया जुगाड़, देखें…

इसे भी पढ़ें : डगमगाने लगा है सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा का किला, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का मर्डर, देखें वीडियो..

इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...

तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

Ranchi : रांची के तमाड़ में मंगलवार को हूल...

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...