spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

TMC नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा, 8 लोगों को जिंदा जलाया, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में TMC नेता की हत्या के बाद मंगलवार को हिंसा भड़क गई। भीड़ ने 5 घरों के दरवाजे बंद कर आग लगा दी। 8 लोग जिंदा जलकर मर गए। घटना बीरभूम के रामपुरहाट की है। बताया जा रहा है कि रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद डीएम समेत बीरभूम के तमाम बड़े अफसर भी मौके पर पुहंच गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले की विस्‍तृत रिपोर्ट तलब की है।

11 लोग हुए गिरफ्तार

डीजीपी मनोज मालविया ने बताया कि अभी तक 8 शव बरामद हुए हैं। एक घर से ही 7 शव मिले हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें सीआईडी एडीजी ग्यानवंत सिंह, एडीजी वेस्टर्न रेंज संजय सिंह और डीआईजी सीआईडी ऑपरेशन मीरज खालिद को शामिल किया गया है। एसडीपीओ रामपुरहाट को हटा दिया गया है। इस मामले में 11 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

गृह मंत्रालय ने तलब की रिपोर्ट

बीरभूम की घटना को लेकर बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह से मुलाकात के बाद सुकांतो ने बताया कि गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने ये भी कहा कि गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी जल्द ही पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे।

TMC नेता की हुई थी हत्या

बीरभूम के रामपुरहाट में सोमवार को टीएमसी पंचायत नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई थी। उनपर सोमवार रात को बम फेंका गया था। अभी एक हफ्ते पहले ही दो पार्षदों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि टीएमसी पंचायत नेता पर अज्ञात लोगों ने बम फेंका। सूत्रों के मुताबिक, वे स्टेट हाईवे 50 पर जा रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने उनपर बम फेंक दिया। इसके बाद उन्हें रामपुरहाट के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का मिला आदेश, कॉमनवेल्थ गेम्स कैंप में भाग लेंगे झारखंड पुलिस के जवान

इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पलामू में DC रहे IAS अधिकारियों का कटेगा वेतन, जानिये पूरा मामला…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पिया ले गये जिया… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : पलामू में DC रहे IAS अधिकारियों का कटेगा वेतन, जानिये पूरा मामला…

इसे भी पढ़ें :

CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: