Hazaribagh (Barkagaon) (Sunil Sahu) : नल में पानी नहीं, जलमीनार खराब पड़ा है। एक स्कूल है… अक्सर ताला बंद रहता है। गांव में ढूंढने से भी नहीं मिलेगा एक बिजली का पोल। शाम होते ही ढिबरी और लालटेन से उजियारा होता है आंगन। ज्यादा देर नहीं जलाते, क्योंकि मिट्टी तेल बहुत मुश्किल से मिलता है। खा-पीकर जल्दी ही दीया-बाती में मार देते हैं फूंक। अंधेरे के साये में कटती है पूरी रात। गलती से कोई बीमार पड़ जाए या मां बनने की नौबत आ जाए तो उन्हें खटिया में ढोकर ले जाना पड़ता है गांव से 6 किमी दूर। रोड का हाल ऐसा कि पैदल चलना भी मुश्किल। झारखंड बने 21 साल के बाद भी न इस गांव की तस्वीर बदली न इस गांव की तकदीर। समाजसेवी सोनू इराकी जब यह गांव पहुंचा तो जोश-खरोस में वादा कर गया कि एक महीने के अंदर अपने खर्च से 20 पोल गड़वाउंगा अपने दम पर। गांववालों के उम्मीद का दीया जला गये। आफत जंगली हाथी भी है। वहीं बारिश भी तबाही मचा जाती है। कई घर बारिश में उजड़ गये। प्रखंड कार्यालय जाने पर उन्हें बताया जाता है, अभी फंड नहीं आया। यह बोलकर लताड़कर भेज दिया जाता है कि अपने घर से बनवा दूं। इस गांव का नाम है पंदनवाटांड़। हजारीबाग जिले में पड़ता है। गांव की कुल आबादी 175 है। 30 से 38 घर द्वार है। आदिवासी बहुल इलाका है। सुनें क्या बोले ग्रामीण, समाजसेवी, शिक्षक और सहिया…
इसे भी पढ़ें : शुक्र है लहू के रंग नहीं बदले, वरना कैसे खड़ी होती मिश्रा जी की चाय की दुकान…
इसे भी पढ़ें : युवाओं को रोजगार, किसानों को मिलेगा सम्मान : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : 130 रुपये कम उड़ाये खाते से, अब हैरान-परेशान पारसनाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : DSP के बेटे को मारी गोली, मौनी बाबा बनी पुलिस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 20 साल का दर्द गया मुफ्त में एक दिन में, भला हो डॉ अजीत का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : CBSE परीक्षा के दिन ही OMR शीट का किया जा रहा मूल्यांकन, बोर्ड ने जारी किया नोटिस
इसे भी पढ़ें : 8वीं,10वीं पास के लिए निकली बंपर Vacancy, इस तारीख से करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : बड़का ब्राउन शुगर तस्कर गांधी धराया, पुलिस को बताया- कैसे कराता था डिलीवरी
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए FACEBOOK ने लॉन्च किए खास फीचर्स, जानें






