अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने निगम प्रबंधन को शिकायत-सह-ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाये हैं। उनका दावा है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी तत्कालीन महाप्रबंधक (कार्मिक-सह-सामान्य प्रशासन) सुनील दत्त खाखा JUVNL की संवेदनशील फाइलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। अजय राय ने कहा कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा 22 मई 2026 को जारी अधिसूचना के तहत सुनील दत्त खाखा का स्थानांतरण दूसरे विभाग में किया जा चुका है। लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद स्थापना से जुड़ी फाइलें, संविदा नियुक्तियां, पदस्थापन, सेवा संपुष्टि और संवेदनशील कार्मिक मामलों में उनका प्रभाव अब भी बना हुआ है। यही नहीं, कुछ मामलों में बैक-डेटिंग यानी पिछली तारीख डालकर फाइल निष्पादन की आशंका भी जताई गई है।

प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल

अजय राय ने कहा कि अगर कोई अधिकारी स्थानांतरण के बाद भी अपने पुराने विभाग में प्रभाव बनाये रखता है, तो यह सिर्फ सेवा अनुशासन का उल्लंघन नहीं, बल्कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि JUVNL में लंबे समय से कुछ अधिकारी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करते रहे हैं। इससे निगम की कार्यसंस्कृति और संस्थागत विश्वसनीयता दोनों प्रभावित हुई हैं। अजय राय ने साफ चेतावनी दी कि अगर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो श्रमिक संघ राज्यव्यापी आंदोलन, जनहित अभियान और कानूनी कार्रवाई के रास्ते पर जायेगा। वहीं, लगे आरोप पर जब सुनील दत्त खाखा से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

संघ की पांच बड़ी मांगें

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने निगम प्रबंधन के सामने कई अहम मांगें रखी हैं —

  • स्थानांतरण के बाद निष्पादित सभी फाइलों और आदेशों की जांच
  • बैक-डेटिंग और अनधिकृत हस्तक्षेप की स्वतंत्र जांच
  • जांच पूरी होने तक संबंधित फाइलों को सुरक्षित रखना
  • प्रथम दृष्टया दोष मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई
  • निगम में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करना

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर DSP से हुआ प्यार, फिर कर दिया भरोसे का खू’न…

इसे भी पढ़ें : 70 लाख से ज्यादा ‘अनमैप्ड’ मतदाता रडार पर, भरना होगा इन्यूमरेशन फॉर्म…

इसे भी पढ़ें : रांची की सड़कों पर झलका छात्रों का गुस्सा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : सरकारी खजाने में सेंध, अब तेज हुई जांच…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, इनके घरों पर चलेगा बुलडोजर… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

47 गेंदों में 96 रन ठोक IPL 2026 में चमके वैभव सूर्यवंशी…

Kohramlive : IPL 2026 के रोमांच से भरी मैच...

सोशल मीडिया पर DSP से हुआ प्यार, फिर कर दिया भरोसे का खू’न…

Ranchi : फेसबुक और इंस्टाग्राम पर झारखंड पुलिस के...

70 लाख से ज्यादा ‘अनमैप्ड’ मतदाता रडार पर, भरना होगा इन्यूमरेशन फॉर्म…

Ranchi : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि...

रांची की सड़कों पर झलका छात्रों का गुस्सा… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में आइसा समेत कई छात्र...