spot_img

पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड राज्य गठन के संघर्ष और राजनीतिक इतिहास से जुड़े पूर्व झारखंड क्षेत्र स्वशासी परिषद (जैक) के पार्षदों ने एक बार फिर अपनी पुरानी मांगों को सरकार के समक्ष रखा है। इस बार उम्मीद की नई किरण तब जगी, जब पूर्व जैक पार्षद अधिकार मंच की ओर से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को ज्ञापन सौंपकर पेंशन और अन्य सुविधाओं की मांग की गई।पूर्व जैक पार्षदों का कहना है कि राज्य गठन के बाद से वे लगातार अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखते रहे हैं, लेकिन 25 वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

पूर्व विधायकों जैसी सुविधा देने की मांग

पूर्व जैक पार्षद अधिकार मंच की संयोजक एवं प्रवक्ता रानी कुमारी ने वित्त मंत्री को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों की तरह पूर्व जैक पार्षदों को भी पेंशन समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जायें। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण की प्रक्रिया में जैक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में परिषद के पूर्व पार्षदों को सम्मानजनक सुविधाएं मिलनी चाहिये। रानी कुमारी ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के बाद से पूर्व जैक पार्षद अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल और सरकार के विभिन्न स्तरों पर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग समय में कई मुख्यमंत्रियों ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। उनके अनुसार, राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के बाद भी पूर्व पार्षद अपने अधिकारों और सम्मानजनक सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

वित्त मंत्री ने दिया सकारात्मक संकेत

पूर्व जैक पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना। रानी कुमारी ने बताया कि वित्त मंत्री ने इस दिशा में बहुत  जल्द और यथोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व पार्षदों में उम्मीद जगी है कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पर अब सरकार सकारात्मक निर्णय ले सकती है।

ये है पूर्व जैक पार्षदों की प्रमुख मांग

● पूर्व विधायकों की तर्ज पर पेंशन की व्यवस्था

● चिकित्सा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं

● पूर्व जनप्रतिनिधियों के सम्मान के अनुरूप सुविधाएं

● झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में योगदान का औपचारिक सम्मान

इसे भी पढ़ें : केवल 10 हजार रुपये में शुरू करें अपना ‘डाकघर’, कमाई का बेहतरीन मौका…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कांग्रेस की सीट ले उड़े परिमल नथवानी…

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक-इंटर के लाखों छात्रों के लिये अलर्ट, बिना ‘इसके’ नहीं होगा रजिस्ट्रेशन…

इसे भी पढ़ें : झारखंड की दो सीटों पर वोटों की गिनती जारी, एक की जीत पक्की… जानें

इसे भी पढ़ें : ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सावन का पहला सोमवार, देखें LIVE वीडियो…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची की पहली सोमवारी... रात के...

मा’रे गये गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पूरी कहानी… जानें

Ranchi : झारखंड के संगठित अपराध जगत का एक...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...

जमशेदपुर FC बंद, करोड़ों की कटौती भी नहीं बचा सकी डूबती नैया…

Jamshedpur : जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिये यह खबर...