Kohramlive : अक्सर ऐसा होता है कि घर में सबकुछ ठीक होने के बावजूद मन में अजीब सी बेचैनी बनी रहती है या बिना वजह परेशानियां बार-बार सामने आती हैं। वास्तु(Vastu) शास्त्र के अनुसार इसकी वजह घर की नेगेटिव एनर्जी भी हो सकती है, जो हमारी सोच, सेहत और किस्मत तक को प्रभावित करती है। अच्छी बात यह है कि बिना किसी बड़े बदलाव के आप कुछ आसान टेस्ट से घर की एनर्जी का अंदाजा लगा सकते हैं
Vastu Tips : मुख्य दरवाजे से पहचानें ऊर्जा का हाल
घर का मुख्य दरवाजा पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश द्वार माना जाता है। अगर दरवाजा खोलते या बंद करते समय आवाज करता है, अटकता है या ठीक से काम नहीं करता, तो यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है। समाधान: दरवाजे की मरम्मत करवायें और उसे साफ-सुथरा रखें।
Vastu Tips : धूप और ताजी हवा का टेस्ट
घर में नेचुरल लाइट और हवा का आना बेहद जरूरी है। अगर दिन में भी घर अंधेरा या बंद-बंद लगे, तो यह एनर्जी ब्लॉक होने का संकेत है। समाधान: खिड़कियां खोलें, हल्के रंगों का इस्तेमाल करें।
Vastu Tips : पौधों से जानें घर की स्थिति
घर में लगे पौधे एनर्जी का आईना होते हैं। अगर पौधे जल्दी सूख रहे हैं या बढ़ नहीं रहे, तो यह नेगेटिव एनर्जी का संकेत हो सकता है। समाधान: पौधों की नियमित देखभाल करें, हरे-भरे पौधे पॉजिटिविटी बढ़ाते हैं।
Vastu Tips : पानी का फ्लो भी देता है संकेत
वास्तु के अनुसार पानी का संबंध धन और समृद्धि से होता है। अगर घर में कहीं पानी टपक रहा है या जमा हो रहा है, तो यह वास्तु दोष माना जाता है। समाधान: लीकेज तुरंत ठीक करवायें।
Vastu Tips : घर के माहौल से करें पहचान
सबसे आसान तरीका है घर के माहौल को महसूस करना। अगर घर में बार-बार झगड़े, तनाव या बेचैनी बनी रहती है, तो यह नेगेटिव एनर्जी का संकेत हो सकता है। वहीं, पॉजिटिव एनर्जी होने पर घर में शांति, खुशी और सुकून का माहौल रहता है।
इसे भी पढ़े :Smartphone : Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च, खासियत जानें…
इसे भी पढ़े :घूसखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 1.70 लाख लेते पकड़ा गया पेशकार…
इसे भी पढ़े :युवा साइकिलिस्ट आशा को DGP ने दी नई साइकिल…
इसे भी पढ़े :स्कूल में कु’ल्हाड़ी लेकर घुसे युवक, फिर देखें वीडियो…
इसे भी पढ़े :NASA : 50 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान…














