Kohramlive : Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन(Smartphone) Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन हाल ही में आये Redmi Note 15 5G का स्पेशल एडिशन बताया जा रहा है और 7 अप्रैल से Flipkart व Xiaomi के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिये उपलब्ध होगा। Redmi Note 15 SE 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 6GB + 128GB: ₹24,999, 8GB + 128GB: ₹25,999, 8GB + 256GB: ₹27,999। ICICI बैंक कार्ड पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, वहीं, ₹4,000 तक का इंट्रोडक्टरी ऑफर। फोन Carbon Black, Crimson Reserve (Red) और Frosted White कलर में उपलब्ध होगा।
New smartphone Redmi Note 15 SE 5G
डिस्प्ले और डिजाइन
इस स्मार्टफोन(Smartphone) में 6.77-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग, 3,200 nits पीक ब्राइटनेस। वहीं, TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ यह आंखों के लिये भी सुरक्षित बताया गया है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस देता है। 8GB तक RAM, 256GB तक स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)। यह Android 15 बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। वहीं, 5,800mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, IP65 + IP66 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा) इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और AI फेस अनलॉक। फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, GLONASS, BDS और Galileo जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिये गये हैं।
कैमरा सेटअप
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 2MP डेप्थ सेंसर
- 20MP फ्रंट कैमरा
यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतर मिलती है।
इसे भी पढ़े :घूसखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 1.70 लाख लेते पकड़ा गया पेशकार…
इसे भी पढ़े :युवा साइकिलिस्ट आशा को DGP ने दी नई साइकिल…
इसे भी पढ़े :स्कूल में कु’ल्हाड़ी लेकर घुसे युवक, फिर देखें वीडियो…
इसे भी पढ़े :NASA : 50 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान…
इसे भी पढ़े :Chadha के AAP से निकाले जाने के बाद Parineeti का पोस्ट वायरल…
















