- अधिकारियों के साथ DC ने की जिलास्तरीय कोविड-19 टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक, कोविड जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश
RANCHI : रांची के DC छवि रंजन ने सोमवार को अधिकारियों के साथ जिलास्तरीय कोविड-19 टास्क फोर्स की वर्चुअल मीटिंग की। जिले में कोविड टीकाकारण और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की। मीटिंग में डीडीसी, एसडीओ, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, सीओ, बीडीओ, एमओआईसी, पीएमयू सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी जुडे थे। इस दौरान जिले में चल रहे टीकाकरण कार्य की प्रखंडवार जानकारी ली गई। डीडीसी विशाल सागर ने बताया कि रांची जिला में टीकाकरण कार्य बेहतर तरीके से चल रहा है। टीकाकरण के मामले में देश के टॉप शहरों में रांची है। वैक्सीन के जितने डोज जिला को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, उनका लाभ जल्द से जल्द लोगों को मिल रहा है।
Read more: Today’s History, 26July : जानें आज का इतिहास…
वैक्सीनेशन सेंटर पर जल्द उपलब्ध होगी व्हील चेयर की सुविधा
डीडीसी ने डीसी को बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर व्हील चेयर की सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि बुजुर्गों और निःशक्तों को आसानी हो। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोविड-19 जांच की समीक्षा करते हुए डीसी ने कोषांग के नोडल पदाधिकारी से आरटीपीसीआर, आरएटी और ट्रूनॉट टेस्ट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सैंपल कलेक्शन बढ़ाने के साथ जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर आनेवाले यात्रियों की जांच को लेकर डीसी ने एसडीओ से जानकारी ली। एसडीओ ने बताया कि अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न टीमों के माध्यम से सैंपल कलेक्शन और जांच का काम किया जा रहा है।
Read more: घर लौट रहे थे पति-पत्नी और बेटा, अनबैलेंस हुई बाइक और…
की गई केसीसी की प्रखंडवार समीक्षा
वर्चुअल मीटिंग में डीसी ने पीएम किसान योजना के लाभुकों को केसीसी से आच्छादित किए जाने को लेकर भी प्रखंडवार समीक्षा की। सभी बीडीओ से उन्होंने बारी-बारी प्राप्त आवेदन और बैंकों को भेजे गए आवेदनों की जानकारी ली। प्राप्त आवेदन और बैंकों से स्वीकृत आवेदनों की संख्या में सुधार को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिये।
Read more: HBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Read more: हाथियों का उत्पात, 3 लोगों को पटक कर किया जख्मी
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:लौट जाओ बहिन, दिन रात यहां रौंदा जाता है देह… देखें वीडियो
Read more:6 करोड़ के अतिथि गृह का कोई माई-बाप नहीं, देखें वीडियो
Read more:IIT का छात्र बना लूटेरा, देखें वीडियो…
Read more:Raj Kundra के खिलाफ मुंह खोलेंगे उनकी कंपनी के 4 लोग !
Read more:Pornography Case में तनवीर हाशमी से पूछताछ, दिया ये जवाब…
Read more:एक और मॉडल ने Raj का खोला पोल, बोली- न्यूड शूट …
Read more:#CMHemantSoren के काफिले पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव सिंह को मिली जमानत
Read more:कर्नाटक में सियासी भूचाल, येदियुरप्पा का सीएम पद से इस्तीफा
Read more:Jennifer Lopez की लिपलॉक फोटोज हुईं वायरल
Read more:सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह का ट्रेलर रिलीज ‘ये दिल मांगे मोर’
Read more:सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह का ट्रेलर रिलीज ‘ये दिल मांगे मोर’
Read more:HBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:लौट जाओ बहिन, दिन रात यहां रौंदा जाता है देह… देखें वीडियो












