MUMBAI : राज कुंद्रा Pornography मामले में अब एक के बाद एक मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। रविवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने तनवीर हाशमी से 3 घंटे तक पूछताछ की। तनवीर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- मुझसे टीम ने सिर्फ नॉर्मल सवाल पूछे। मैंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ सभी सवालों का जवाब दिया। मैंने कभी भी कुछ गलत नहीं किया। मैं पोर्न मूवीज नहीं बनाता था। जब उनसे पूछा गया कि वे क्या इस मामले में गवाह बनेंगे तो तनवीर ने कहा कि- मैं भला इस मामले में क्यों गवाह बनूंगा। मैं इसमें कोई क्राइम नहीं देख रहा हूं।
Read more: Shilpa ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा…
मैं शॉर्ट मूवीज बनाता हूं
तनवीर ने आगे कहा कि- जो कंटेंट मैं बनाता था वो पोर्न नहीं होता था। वो बस राज कुंद्रा के लिए कंटेंट बनाते थे मगर ऑफिशयली उनकी कंपनी के लिए ऐसा कुछ नहीं करता था। मैं उनकी कंपनी के साथ डायरेक्ट नहीं जुड़ा हुआ था. मैं कंटेंट बनाता रहता हूं। मैं शॉर्ट मूवीज बनाता हूं। हम 20 से 25 मिनट तक की शॉर्ट मूवीज बनाते हैं। इसमें सिर्फ 2 से 3 मिनट के लिए नग्नता दिखाई जाती है। उसे पोर्न नहीं कहा जा सकता है। इसे सॉफ्ट पोर्न कहा जा सकता है। मैं आपको फिर से कहना चाहूंगा कि लॉजिकली ये पोर्न नहीं थी।
Read more: Raj Kundra के खिलाफ मुंह खोलेंगे उनकी कंपनी के 4 लोग !
राज कुंद्रा से मैं कभी नहीं मिला
जब उनसे पूछा गया कि फिर पुलिस ने उनके खिलाफ केस क्यों फाइल किया? इसका जवाब देते हुए हाशमी ने कहा कि- ये तो हमें पुलिस से पूछना चाहिए। कई सारे ऐसे लोग हैं जो ओटीटी पर ऐसे कंटेंट बना रहे हैं। मुझे जेल हुई थी और अब मुझे बेल मिल गई है। मैं अब कोर्ट में लड़ूंगा। जब तक इसे लेकर कोई रेगुलेशन्स नहीं बने हैं तो फिर इसे गलत कैसे कहा जा सकता है। यहां तक कि अभी भी इसे लेकर OTT पर कोई रेगुलेशन्स नहीं है। मैं तो राज कुंद्रा से कभी मिला भी नहीं। मैं सिर्फ कंटेंट बनाता था।






