कोहराम लाइव डेस्क : हम में कई लोगों को अनानास बहुत पसंद है। कुछ लोगों को नहीं भी पसंद है। यदि हम सेहत की दृष्टि से देखें तो अनानास अत्यंत उपयोगी है। अनानास एक खट्टा-मीठा फल है, जिसे ए.सैटिवस, एनानासा सैटिवा , ब्रोमेलिया एनानास,बी.कोमोसा आदि नामों से जाना जाता है। चाहे अनानास का जूस पिएं या उसे खाएं, हर तरह से यह फल शरीर को फायदा पहुंचा सकता है। हां, इसे बीमारियों के इलाज का विकल्प नहीं माना जा सकता है। यह सही है कि अनानास के औषधीय गुणों के लिए ब्रोमेलेन नामक तत्व को जिम्मेदार ठहराया जाता है, जो अनानास का अर्क है। ब्रोमेलेन एक प्रकार का डाइजेस्टिव एंजाइम है, जो प्रोटीन के डाइजेशन में मदद कर सकता है। इसमें कैल्सियम और मैंगनीज भी पाया जाता है, जो हमारी अस्थियों को मजबूत करते हैं।
इसे भी पढ़ें :जानिए सेहत के लिए कितना लाभकारी है कटहल
अस्थमा के लिए भी लाभदायक
अनानास का घटक ब्रोमेलेन अस्थमा के मरीजों के लिए लाभदायक है। यह अस्थमा के कारण श्वास मार्ग (Airway) में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। एनसीबीआई में छपी एक स्टडी के अनुसार, अनानास के अर्क (ब्रोमेलेन) में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो श्वास मार्ग की सूजन को कम करके अस्थमा के लक्षणों से राहत दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है गुनगुना पानी
कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को करता है नियंत्रित
अनानास का सेवन करने से हृदय स्वस्थ बना रह सकता है। इसमें कार्डियोप्रोटेक्टिव यानी ह्रदय तंत्र की रक्षा करने वाले गुण मौजूद हैं। इसमें डायटरी फाइबर की उच्च मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को सीमित कर सकता है। आहार फाइबर शरीर के स्वास्थ्य रखरखाव के लिए आवश्यक है। दरअसल, डायटरी फाइबर का सेवन हृदय रोग, मोटापा और टाइप 2 मधुमेह की समस्या से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें :गर्भावस्था में साफ-सफाई के दौरान केमिकल युक्त चीजों के Use से बचें, नहीं तो…
वेट कम करने में मददगार
वजन कम करने में अनानास का रस सहायक हो सकता है। चूहों पर की गई स्टडी में पाया गया है कि अनानास का रस एंटी-ओबेसिटी तत्व की तरह काम कर सकता है। अनानास के रस में पाया जाने वाला यह गुण वजन कम करने में मददगार हो सकता है । इसके अलावा, एक गिलास अनानास का जूस शरीर को दिन भर के लिए हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है, ऊर्जा दे सकता है और साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकता है।






