तपती सड़कों पर अब सरकार बनेगी छांव…

Date:

spot_img

Ranchi : रांची की तपती दोपहर हो, चाईबासा का धधकता बाजार, धनबाद की गर्म हवाएं या पलामू की झुलसाती धरती,  इन दिनों पूरा झारखंड आग उगलती गर्मी से बेहाल है। सूरज की तल्ख किरणें जैसे लोगों की परीक्षा ले रही हैं। ऐसे कठिन वक्त में CM हेमंत सोरेन ने पहल करते हुये प्रशासन को मानवीय जिम्मेदारी निभाने का सख्त निर्देश दिया है। CM ने राज्य के सभी DC, SP, थानेदारों, CO, BDO और पंचायत प्रतिनिधियों को साफ कहा है कि —
“किसी भी राहगीर या आम नागरिक को पानी के लिये भटकना नहीं पड़े।”

हर सरकारी दफ्तर के बाहर लगेगा पानी का इंतेजाम

CM हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है कि सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आम लोगों के लिये ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाये। वहीं, वहां स्पष्ट सूचना बोर्ड भी लगाये जायें ताकि जरूरतमंद लोग आसानी से राहत पा सकें। गांवों और कस्बों में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिये प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

जहां जल संकट, वहां तुरंत पहुंचे टैंकर

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जिस इलाके में पानी की दिक्कत हो, वहां बिना देरी किये टैंकरों से जलापूर्ति शुरू की जाये। साथ ही खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी तत्काल सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी से लोगों को परेशानी न हो, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रशासन मानवता के साथ काम करे

CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से भी अधिकारियों को संदेश देते हुये कहा कि इस भीषण गर्मी में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करे। उन्होंने दो टूक कहा कि “जनहित सर्वोपरि है।” झारखंड में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच मुख्यमंत्री का यह निर्देश आम लोगों के लिये राहत की उम्मीद बनकर सामने आया है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन जमीन पर कितनी तेजी और गंभीरता से इन आदेशों को लागू करता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

RJD को बड़ा झटका… जानें क्या

Bihar : विदेश दौरे से तेजस्वी यादव की वापसी...

एक और पति की कहानी खत्म, सुबह गोबर से लीप दिया आंगन, एक निशान…

UP : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रिश्तों को...

हजारीबाग में ता’बड़तोड़ फा’यरिंग…देखें वीडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना एक...

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...