UP : कानपुर में ITBP के गुस्साये 100 ले ज्यादा जवानों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय को घेर लिया। जवानों के इस भीड़ में शामिल एक बेटे की पुकार थी, उसकी मां का हाथ काट दिया गया और अब उसे केवल इंसाफ का इंतजार है। TBP जवान विकास सिंह ने आरोप लगाया है कि Krishna Hospital के डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उनकी मां निर्मला देवी का हाथ काटना पड़ा। अब उन्होंने CMO पर भी अस्पताल प्रबंधन को बचाने का आरोप लगाया है। शनिवार को दिन के 11.15 बजे ITBP के करीब 100 जवान पुलिस कमिश्नर कार्यालय अचानक पहुंच गये। परिसर में ITBP की 15 से ज्यादा गाड़ियां और ट्रक खड़े थे। जवानों ने पुलिस कमिश्नर Raghubir Lal और अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था Dr. Vipin Kumar Tada से मुलाकात कर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की।
सांस की तकलीफ से शुरू हुआ दर्दनाक सफर
ITBP जवान विकास सिंह के मुताबिक, बीते 13 मई की शाम उनकी मां निर्मला देवी को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। करीब 12 घंटे बाद उनकी मां के दाहिने हाथ में तेज सूजन आ गई। जब डॉक्टरों से पूछा गया, तो जवाब मिला कि धीरे-धीरे सूजन ठीक हो जायेगी। लेकिन बेटे का दिल बेचैन था। विकास सिंह ने साथी जवानों से बातचीत की और मां को दूसरे अस्पताल ले जाने का फैसला किया। 14 मई की शाम उन्हें Paras Hospital में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि हाथ में गंभीर संक्रमण फैल चुका है। हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि 17 मई को निर्मला देवी का हाथ काटना पड़ा।
दो दिन चक्कर लगाये, लेकिन सुनवाई नहीं हुई
पीड़ित जवान का आरोप है कि उन्होंने लगातार दो दिनों तक रेलबाजार पुलिस और एसीपी कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दर्द और गुस्से से भरे जवान अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर सीधे पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गये। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गये।
CMO की रिपोर्ट पर उठा सवाल
मामले में पुलिस कमिश्नर ने CMO को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये थे। शुक्रवार को रिपोर्ट सामने आई, लेकिन विकास सिंह ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में स्पष्ट जिम्मेदारी तय करने के बजाय सिर्फ “संभावनाओं” की बात कही गई है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने भी रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुये मीडिया से कहा कि उन्होंने CMO से कहा है कि “स्पष्ट रिपोर्ट दीजिये, संभावनाओं के आधार पर नहीं। दोष तय कर कार्रवाई की संस्तुति करें।” इसी रिपोर्ट से नाराज होकर ITBP जवान शनिवार को फिर अपने साथियों के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गये।
इसे भी पढ़ें : चलती बस से उतार मा’र कर जंगल में गाड़ दिया श’व… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ‘वर्दी भत्ता दिलवा देहू हुजूर’ पुलिस का छलका दर्द, गाना वायरल…
इसे भी पढ़ें : तपती सड़कों पर अब सरकार बनेगी छांव…
इसे भी पढ़ें : आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की बढ़ गई मुश्किलें…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में वक्त रहते टल गई वारदात, हथियार के साथ अरेस्ट हुआ ये…






