चलती बस से उतार मा’र कर जंगल में गाड़ दिया श’व… जानें क्यों

Date:

spot_img

Chatra : झारखंड के चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं, मुख्य आरोपी अब भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में महेश गंझु, नितेश कुमार और कमलेश कुमार शामिल हैं। वहीं इस पूरे कांड का मास्टर माइंड राकेश मुंडा को पुलिस खोज रही है। यह मामला तब सामने आया जब टुनगुन गांव निवासी संतोष मुंडा ने बीते 15 मई को अपने बेटे गुड्डू मुंडा के अपहरण की शिकायत लावालौंग थाना में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुये एक स्पेशल टीम बनाई गई। गांव-गांव पूछताछ शुरू हुई। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच ने धीरे-धीरे उस राज से पर्दा उठाना शुरू किया, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया।

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह

जांच के दौरान पुलिस ने महेश गंझु को सबसे पहले उठा लिया। पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसने हर किसी को दंग कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक गुड्डू मुंडा का गांव के ही राकेश मुंडा की मां रीता देवी के साथ प्रेम संबंध था। इसी बात से राकेश मुंडा अंदर ही अंदर गुस्से में जल रहा था। इल्जाम है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गुड्डू मुंडा को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

चलती बस से उतारा, फिर जंगल में ले जाकर मार डाला

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बीते 30 मार्च को आरोपियों ने मंधनिया घाटी के पास चलती बस से गुड्डू मुंडा को जबरन उतार लिया। इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। फिर उसे मंधनिया से हाहे जाने वाले सुनसान जंगल की ओर ले जाया गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जमीन में गाड़ दिया ताकि किसी को भनक तक न लगे। महेश गंझु की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया। वहीं, जिस बेटे को परिवार जिंदा देखने की उम्मीद लगाये बैठा था, वह मिट्टी में दफन मिला। शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस पूरे कांड को सुलझाने में पुलिस की तकनीकी शाखा की अहम भूमिका रही। जांच टीम में थानेदार वीपी यादव, सब इंस्पेक्टर वाजिद अली और तकनीकी शाखा के अधिकारी शामिल थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

RJD को बड़ा झटका… जानें क्या

Bihar : विदेश दौरे से तेजस्वी यादव की वापसी...

एक और पति की कहानी खत्म, सुबह गोबर से लीप दिया आंगन, एक निशान…

UP : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रिश्तों को...

हजारीबाग में ता’बड़तोड़ फा’यरिंग…देखें वीडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना एक...

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...