केवल एक वोट ने बदल दी किस्मत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण में शनिवार का दिन लोकतंत्र के रोमांच से भरा रहा। दादपुर पैक्स चुनाव ने गांव की गलियों से लेकर चौपाल तक हर किसी की धड़कनें बढ़ा दीं। मतगणना खत्म होते ही जीत और हार के बीच सिर्फ एक वोट का फासला था। इसी एक वोट ने अमित सिंह को दादपुर पैक्स का नया अध्यक्ष बना दिया। चौपारण के दादपुर पैक्स में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान कराया गया। चुनाव प्रक्रिया BCO भूपनाथ महतो और MO विक्रम पांडेय की देखरेख में हुई।

124 बनाम 123 आखिरी राउंड तक टिकी रही नजरें

अध्यक्ष पद के लिये मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। मतगणना में अमित सिंह को 124 वोट मिले, वहीं, उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी रामवृक्ष सिंह उर्फ मिशन सिंह को 123 मत प्राप्त हुये। यानी जीत का अंतर सिर्फ एक वोट।वहीं श्यामसुंदर सिंह को 92 और महेश्वरी मेहता को 4 वोट मिले। जैसे ही अंतिम परिणाम घोषित हुआ, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। केंदुआ गांव में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा। इस चुनाव की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेश्वरी मेहता चुनाव के एक दिन पहले ही मैदान से हट गये थे। इसके बावजूद मतगणना में उन्हें चार वोट मिले। गांव में इसे लेकर भी लोगों के बीच खूब चर्चा होती रही। यहां याद दिला दें कि इससे पहले लगातार दो कार्यकाल तक केंदुआ निवासी रंजीत सिंह दादपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर काबिज रहे थे। अब एक बार फिर केंदुआ गांव से अमित सिंह के अध्यक्ष बनने पर समर्थकों का उत्साह चरम पर दिखा। गांव में मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

सदस्य पद पर ये उम्मीदवार हुये निर्वाचित

दादपुर पैक्स सदस्य पद के लिये किरण देवी, तुलसी देवी, अखिलेश कुमार सिंह, सुनीता देवी, पंकज दांगी, जितेंद्र सिंह, दुलारी दांगी, सरिता कुमारी, रामकृत सिंह और महेश भुइयां को निर्वाचित घोषित किया गया।

 

इसे भी पढ़ें : मां का कटा हाथ देख उबला बेटा, 100 से ज्यादा जवान पहुंचे पुलिस कमिश्नर ऑफिस…

इसे भी पढ़ें : चलती बस से उतार मा’र कर जंगल में गाड़ दिया श’व… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : ‘वर्दी भत्ता दिलवा देहू हुजूर’ पुलिस का छलका दर्द, गाना वायरल…

इसे भी पढ़ें : तपती सड़कों पर अब सरकार बनेगी छांव…

इसे भी पढ़ें : आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की बढ़ गई मुश्किलें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, इनपर होगी कार्रवाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में बकरीद को लेकर प्रशासन...

तपती धूप में युवाओं ने सिखाया लू से बचने का तरीका…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के Babu Dinesh Singh University...

झारखंड में एक साथ कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

Ranchi : झारखंड में एक साथ कई IAS अफसरों...

झारखंड में अब कोई वोटर नहीं छूटेगा, 23 मई को हर बूथ पर…

Ranchi : रांची के निर्वाचन सदन में शुक्रवार को...

Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में Rapido की...