Kohramlive : पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने कैबिनेट की दूसरी बैठक में महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किये हैं। सरकार ने अन्नपूर्णा भंडार योजना और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा को मंजूरी दे दी है। नई योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 1 जून से हर महीने 3,000 रुपये दिये जायेंगे। वहीं, सभी महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त सफर भी कर सकेंगी। सरकार ने यह भी साफ किया है कि जिन महिलाओं का नाम पहले से लक्ष्मी भंडार योजना में दर्ज है, उन्हें अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।
कैबिनेट बैठक के अन्य फैसले
कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग के गठन को भी मंजूरी दी गई, हालांकि बकाया डीए पर कोई फैसला नहीं लिया गया। इसके अलावा राज्य सरकार ने मदरसों को मिलने वाली आर्थिक सहायता बंद करने का फैसला लिया है। इमाम और मोअज्जिम को मिलने वाला मासिक भत्ता भी अब नहीं दिया जायेगा। बैठक में 2011 से लागू ओबीसी आरक्षण सूची की दोबारा जांच कराने और हर 15 दिन में कैबिनेट बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
इसे भी पढ़ें : पहले हुई रेड, फिर इस नेता को उठा ले गई ED… जानें
इसे भी पढ़ें : केरलम के नये CM बने वीडी सतीशन, कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ…
इसे भी पढ़ें : स्पाई कैमरे में रिकॉर्ड हुई ‘मामा’ की शर्मनाक करतूत, फिर जो हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : 10 लोगों की मौ’त, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें : प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत…






