spot_img
spot_img

अनियंत्रित कार ने ट्रक में मारी टक्‍कर, एक की मौत, तीन घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हजारीबाग : जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में शनिवार को ए‍क तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। कुछ देर के लिए सड़क जाम की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई।

इसे भी पढ़ें : यात्रियों को राहत : 8 नवंबर से दौड़ने लगेगी अंतरराज्‍यीय बसें

हादसा सुबह करीब 6 बजे एनएच-2 स्थित सांझा घाटी के पास हुई। कार सवार लोगों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार के आगे एक ट्रक चल रहा था। ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें : # Crime : जायदाद को लेकर पत्‍नी के सामने ही पति को काट डाला

इसे भी पढ़ें : मधु-गीता कोड़ा का 20 दिन का विरोध एक मुलाकात में समर्थन में बदला 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...

हजारीबाग में अवैध शराब कारोबार पर तीखी चोट…

Hazaribagh : अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने...