spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

यात्रियों को राहत : 8 नवंबर से दौड़ने लगेगी अंतरराज्‍यीय बसें

Date:

spot_img
spot_img

रांची : रविवार 8 नवंबर से दूसरे राज्‍यों के लिए बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। बसों का परिचालन शुरू होने से छठ-दीवाली में घर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। बस परिचालन को लेकर परिवहन विभाग के सचिव के रवि कुमार ने गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को लेकर बस में जितनी सीट की क्षमता है, उससे एक भी अधिक यात्री बैठाने की अनुमति नहीं है।

इसे भी पढ़ें : # Crime : जायदाद को लेकर पत्‍नी के सामने ही पति को काट डाला

जारी गाइडलाइन के अनुसार बस में जितनी सीटें उतने ही यात्री बस में सफर कर सकेंगे। यात्रियों को डबल किराया भी नहीं चुकाना होगा। ड्राइवर के केबिन में यात्रियों की नो-इंट्री रहेगी। जिन बसों में ड्राइवर केबिन नहीं होगा, वहां प्लास्टिक-पर्दे से केबिन तैयार कर यात्रियों को संपर्क से अलग रखना जरूरी है। जारी गाइडलाइन में वाहन मालिकों को कहा गया है कि किसी भी प्रकार के वाहन किराए में बढ़ोतरी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें : डीजीपी और गृह सचिव को Court में हाजिर होने का आदेश

बस में इन नियमों का पालन करना जरूरी

  • चालक, सहायक और यात्रियों को मास्क या फेस कवर पहनना होगा। वाहन में स्प्रे सैनेटाइजर रखना होगा।
  • हर यात्रा के पहले पूरी बस और सीटों को भी सैनिटाइज करना होगा।
  • बस में धूम्रपान करना बैन होगा।
  • यात्रियों की सूचना तय फॉरमेट में तारीख, यात्री का नाम, पूरा पता, कहां से कहां तक, मोबाइल नंबर की डिटेल्स लेनी होगी।

टैक्‍सी, कैब, ओला आदि का परिचालन भी होगा शुरू

राज्य में रविवार से कैब-ओला उबर और टैक्सी का भी परिचालन भी शुरू हो जाएगा। गाइडलाइन के अनुसार, निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग करते पकड़े जाने पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। चालकों को भी यात्रियों की पूरी डिटेल के साथ मोबाइल नंबर रखना होगा। यात्रियों को भी टैक्सी की पंजीयन संख्या, चालक का नाम, मोबाइल नंबर रखना जरूरी होगा।

पूजा स्‍पेशल ट्रेन हटिया-पूर्णिया वाया पटना जाएगी

पूजा स्पेशल हटिया-पूर्णिया ट्रेन वाया पटना होकर जाएगी। झालदा पुनदाग, तेलो, अथमलगोला, दानोली फुलवरिया और जानकीनगर समेत 9 स्टेशनों के स्टॉपेज खत्म कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों पर यह ट्रेन 10 नवंबर से 30 नवंबर तक नहीं रुकेगी। हटिया से ट्रेन सुबह 6:00 बजे पूर्णिया के लिए रवाना होगी, रात 12:30 बजे पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...