spot_img
spot_img

# Crime : जायदाद को लेकर पत्‍नी के सामने ही पति को काट डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमीन जायदाद के झगड़े में हत्‍या, अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं

रांची : #Crime : जमीन-जायदाद के झगड़े में महावीर नायक का खून कर दिया गया। महावीर बीती रात जब अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसे छह लोगों ने घेर लिया और टांगी से काट डाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वार सिर पर किया गया था। यह वारदात नामकुम के सरवल गांव के पास हुई। लगभग 28 साल का महावीर कुली-मजदूरी का काम कर अपने परिवार का पेट पाला करता था। सबसे हैरत की बात यह है कि महावीर का खून करने वाले को उसकी पत्नी रेखा देवी ने खुद अपनी आंखों से देखा। वह चीखी- चिल्लाई और वहां से भागी-भागी घर पहुंची। सबको घटना के बारे में बताया। कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंची तो देखा, उसका पति मरा पड़ा था।

इसे भी पढ़ें : मोम पिघला कर बनाए गए हैं अमिताभ बच्चन, स्मार्टनेस आज भी वही : 1 Cr जीतने वाली Nazia

रेखा के बयान पर नामकुम थाने में पवन नायक, दुखवा नायक, राहुल नायक, पोना नायक, लश्मी देवी और बुधवा गंझू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। खबर लिखे जाने तक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस हत्यारों की खोज में उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। रेखा का आरोप है कि हत्यारे कोई और नहीं, उनके भैयाद (रिश्तेदार) के लोग ही हैं। जमीन जायदाद को लेकर भैयाद से  झगड़ा चल रहा था। रेखा के चार बच्चे दो बेटा और दो बेटी हैं। रेखा को अब यह चिंता सताने लगी है कि अब वे किसके सहारे जियेंगे। कैसे होगा उसका गुजारा।

इसे भी पढ़ें : #Dead Body : मंदिर परिसर में फंदे से झुलती मिली युवती की लाश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...