spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग में अवैध शराब कारोबार पर तीखी चोट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिये हजारीबाग जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। गांवों में चोरी-छिपे चल रहे अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर उत्पाद विभाग लगातार छापामारी कर रही है। हजारीबाग के DC हेमंत सती के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीतागढ़ा गांव में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।

घरों में छिपाकर रखा था जावा महुआ

छापेमारी के दौरान टीम को कई घरों और आसपास के स्थानों में छिपाकर रखा गया जावा महुआ मिला। जांच के दौरान करीब 600 किलोग्राम जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले ड्रम, बर्तन और अन्य उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया, ताकि दोबारा अवैध शराब निर्माण न हो सके। लगभग 150 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। उत्पाद विभाग ने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा में रे’प, लोक-लाज के डर से चुप रहा परिवार, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : “नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

इसे भी पढ़ें : UPSC इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा लागू…

इसे भी पढ़ें : बनारस में राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा अंदाज…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले तीन रोज तक रहे अलर्ट… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...

कभी दहाड़ते थे बाघ, अब इंतजार में है जंगल के राजा!

Kohramlive : झारखंड के घने साल जंगलों के बीच...

सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने कहा ‘नहीं’, फिर गजब हो गया…

Garhwa : गढ़वा से एक ऐसी घटना सामने आई...

वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस रोज से घर-घर पहुंचेंगे BLO…

Ranchi : वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)...