SIMDEGA : सिमडेगा जिले की पुलिस ने ओडिशा से नेपाल जा रहे 149.5 KG गांजा को जब्त कर लिया। इस मामले में दो तस्करों को भी दबोच लिया गया है। इनकी पहचान दीपक सिंह और राकेश पासवान के रूप में हुई है। दोनों बिहार के भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के कुलहरिया के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने तस्करी के इस पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस दावा कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़े गए सामान की कीमत करीब 75 लाख रुपये है। पुलिस पकड़े गए दोनों अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है।
सीमा पार जाने की थी तैयारी
गांजे को जीप में छिपाकर झारखंड-बिहार के रास्ते सीमा पार ले जाने की तैयारी थी। सिमडेगा पुलिस की ओर से बताया गया कि ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के NH143 पर बोलबा मोड़ के पास चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान तस्करी की जानकारी मिली। संदिग्ध वाहन को देखते ही पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर वाहन चालक व सवार भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस के जवानों ने इन्हें घेर कर पकड़ लिया।
इसे भी पढ़ें : 3 Idiots के Rancho का गलवान में कमाल, देखें क्या बनाया
इसे भी पढ़ें : साइबर अपराधियों ने खोला मुंह तो सन्न रह गई पुलिस
इसे भी पढ़ें : लेवी का पैसा माओवादियों तक पहुंचाता था कमलेश, पुलिस ने ऐसे दबोचा
इसे भी पढ़ें : भारत-श्रीलंका सीरीज का जारी हुआ नया शेड्यूल, यहां होगा पहला मुकाबला
इसे भी पढ़ें : किसानों की प्रगति हेमंत सरकार की प्राथमिकता, हर कृषक बनेगा सबल
इसे भी पढ़ें : मुल्जिम को लेकर लौट रही पुलिस गाड़ी के उड़े परखच्चे, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : ट्रक ने ऐसा रौंदा कि तीन राजमिस्त्री समा गये काल के गाल में, देखें…












