Kohramlive desk: मुल्जिम को लेकर लौट रही पुलिस गाड़ी के उड़े परखच्चे। राजस्थान की राजधानी जयपुर के भाबरू थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। भाबरू थाना इलाके में एक फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर पर लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार पुलिसकर्मियों (Police personnel) और एक मुल्जिम की मौत हो गई। यह कार दिल्ली से गुजरात जा रही थी। हादसे में मारे गये सभी पुलिसकर्मी गुजरात पुलिस के थे। हादसा भाबरू थाना इलाके के नींझर मोड़ के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। हादसे की सूचना पर पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। हादसे पर सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने दुख जताया है।
जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार रात आधी रात को करीब 2.30 बजे हुआ। उस समय गुजरात पुलिस के 4 पुलिसकर्मी दिल्ली से किसी मुल्जिम को पकड़कर कार से वापस गुजरात जा रहे थे। इसी दौरान भाबरू इलाके में पर उनकी कार नींझर मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार चारों पुलिसकर्मियों और मुल्जिम की मौत हो गई।
दिल्ली से गुजरात अभियुक्त लेकर जा रही गुजरात पुलिस का वाहन जयपुर के भाबरू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मृत्यु की जानकारी दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 15, 2022
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला : लालू समेत 75 दोषी करार, 21 फरवरी को सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्या लिखा…
इसे भी पढ़ें : दिउड़ी मंदिर में महेंद्र सिंह धोनी ने की पूजा-अर्चना, सेल्फी लेने की लगी होड़














