चावल मिलों में निवेश करने के लिए निवेशकों को किया जा रहा प्रोत्साहित
RANCHI: झारखंड कृषि विरासत वाला एक समृद्ध राज्य है और इसकी समृद्धि के वाहक राज्य के मेहनती किसान हैं। किसानों की लगातार प्रगति सरकार की प्राथमिकता है। किसान को सबल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य में चावल उत्पादन को मजबूत करने के लिए पहल हुई है, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। इसके लिए जियाडा द्वारा रियायती दर पर चावल मिलों को भूमि उपलब्ध कराकर निवेशकों को नई मिल खोलने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य शुरू किया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो और गोड्डा में एकसाथ मिलों का शिलान्यास किया गया। वर्तमान में 16 राइस मिल कार्यरत हैं और 1028 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है।
प्रसंस्करण के स्तर को सुधारने का प्रयास
दूसरी ओर राज्य सरकार प्रसंस्करण के स्तर, किसानों की आय के साथ निर्यात बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचा का निर्माण, बाजार के लिए जगह और किसानों के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य अच्छी तरह से सुसज्जित आपूर्ति श्रृंखला के माध्यम से उत्पादक समूहों को बाजारों से जोड़ना है। वर्तमान में राज्य में राइस प्रोसेसिंग यूनिट 16, वीट प्रोसेसिंग यूनिट16, सब्जी एवं फल प्रोसेसिंग यूनिट 04, मिल्क प्रोसेसिंग 5, बेकरी प्रोसेसिंग 9, अन्य खाध्य प्रसंस्करण 16, फीड प्रोसेसिंग की 11 यूनिट कार्यरत हैं। इन प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना से राज्य की अर्थव्यवस्था को सहयोग और निवेशकों को प्रोत्साहन मिल रहा है।
उद्योगों की स्थापना के लिए उपलब्ध कराई जा रही भूमि
राज्य सरकार निवेश को बढ़ावा देने और उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर रही है। इसके लिए राज्य भर के औद्योगिक क्षेत्र में 1044 एकड़ भूमि आवंटन के लिए उपलब्ध है। आदित्यपुर में 4531.99 एकड़ भूमि में 237 एकड़ आवंटन के लिए, रांची में 1964.45 एकड़ भूमि में 365 एकड़ आवंटन के लिए, बोकारो में 1604.36 उपलब्ध भूमि में 34 एकड़ आवंटन के लिए एवं संथाल परगना में 4531.99 एकड़ भूमि में 406 एकड़ भूमि आवंटन के लिए उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला : लालू समेत 75 दोषी करार, 21 फरवरी को सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्या लिखा…
इसे भी पढ़ें : दिउड़ी मंदिर में महेंद्र सिंह धोनी ने की पूजा-अर्चना, सेल्फी लेने की लगी होड़
इसे भी पढ़ें : स्पोर्ट्स बैग में लेकर घूम रहा था कारोबारी की लाश, देखिये क्या बोले SSP…
इसे भी पढ़ें : ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने में दिखी Khesari Lal Yadav-Akshara Singh की सिजलिंग केमिस्ट्री
इसे भी पढ़ें : अब हवा में भी कर सकते हैं प्यार और Sex, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने पैसे
इसे भी पढ़ें : शराब की दुकानों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या..
इसे भी पढ़ें : पत्नी को जला रहा था दरिंदा, पड़ोसियों ने पूछा तो कहा- मांस भून रहा हूं
इसे भी पढ़ें : iPhone में Dual Sim Card और Memory card क्यूं नही होता












