Gumla : गुमला में सोमवार को देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर 3 युवकों की जान चली गई। घटना रायडीह थाना क्षेत्र के डोबडोभी मोड़ की है। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय कामिल गिद्ध, 28 वर्षीय संजय मिंज व 25 वर्षीय मनु स्वांसी के रूप में हुई है। सभी बकसपुर गांव के रहने वाले थे। पेशे से राजमिस्त्री का काम करते थे। सोमवार की रात को काम कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ से गुमला की ओर आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने की तीनों परिवारों के लिए मदद की मांग
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को तीनों शव गांव लाए गए। जानकारी के अनुसार, मृतकों में कामिल गिद्ध व संजय मिंज का विवाह हो चुका था। कामिल के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमे 8 वर्ष का विलसन मिंज, 6 वर्ष की जोसी मिंज व एक वर्ष का आयुष शामिल है। संजय के दो बच्चे हैं। इनमे 8 वर्ष की अनुप्रिया व 3 वर्ष की आकृति शामिल हैं। तीनों की मौत के बाद ग्रामीण जिला प्रशासन से तीनों परिवारों की मदद की गुहार लगाते नजर आए।
इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार सीधे आपके खाते में भेजेगी पूरे 10,000 रुपये!, बस करना होगा ये काम…
इसे भी पढ़ें :सैटेलाइट बेस्ड ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में उतरी जियो, SES संग देश भर में शुरू करेगी सर्विस
इसे भी पढ़ें :मिनी ड्रेस-बूट्स पहन डस्टबिन में कचरा डालने का नया अंदाज(Video)
इसे भी पढ़ें :रांची-पटना फोर लेन पर भीषण हादसा, 5 की मौत, कई दबे
इसे भी पढ़ें :BREAKING : चारा घोटाला के डोरंडा ट्रेजरी केस में लालू यादव दोषी करार
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में दो नौजवान लड़कों की दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ हादसा
इसे भी पढ़ें :लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्या लिखा…
इसे भी पढ़ें :दहशत का पर्याय बना नक्सली रामजी खरवार धराया
इसे भी पढ़ें :हे भगवान, ऐसा दिन किसी को न दिखाये, दूल्हा-दुल्हन के साथ ये क्या..
इसे भी पढ़ें :अब हवा में भी कर सकते हैं प्यार और Sex, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने पैसे












