Kohramlive desk: लद्दाख के रहने वाली इस असल जिंदगी के Rancho ने अब ऐसा कमाल किया है कि गलवान घाटी में देश सेवा में लगे हमारे सैनिकों को बड़ी मदद हो रही है। आनंद महिंद्रा को उनका ये इनोवेशन इतना पसंद आया कि उन्होंने ट्विटर पर सोनम वांगचुक को सलाम भेजा है। 3 Idiots फिल्म तो आप सभी ने देखी होगी। उसमें फुंसुक वांगडू यानी रैंचो नाम के व्यक्ति का किरदार आमिर खान ने निभाया था जो कि असल में सोनम वांगचुक हैं।
Rancho ने बनाया अनोखा टेंट
सोनम वांगचुक ने अबकी बार एक अनोखा टेंट बनाया है, जो सूरज से मिलने वाली गर्मी को स्टोर करता है और रात में भी टेंट को गर्म रखता है। ये पोर्टेबल है और इसकी लागत भी बेहद कम है। ये भारतीय सेना में इस्तेमाल होने वाले मौजूदा टेंट के मुकाबले महज आधी कीमत पर तैयार हो सकता है। इससे गलवान घाटी में तैनात सिपाहियों को बड़ी मदद मिल सकती है जहां तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है, ये टेंट तापमान को 15 डिग्री सेल्सियस तक मेंटेन करके रख सकता है।
बेसिक साइंस का किया इस्तेमाल
सोनम वांगचुक ने इस टेंट को बनाने में बेसिक साइंस का इस्तेमाल किया है। ये टेंट सूरज से मिलने वाली गर्मी को कैप्चर करता है और इसे स्टोर करने के लिए पानी का इस्तेमाल करता है। टेंट का इंसुलेशन सिस्टम इस गर्मी को रात के लिए भी बचाकर रखता है। इतना ही नहीं इसके हर हिस्से को अलग-अलग किया जा सकता है और इनका वजन 30 किलोग्राम तक है, इस तरह इसे आराम से कहीं भी लाया और ले जाया सकता है।
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला : लालू समेत 75 दोषी करार, 21 फरवरी को सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्या लिखा…
इसे भी पढ़ें : दिउड़ी मंदिर में महेंद्र सिंह धोनी ने की पूजा-अर्चना, सेल्फी लेने की लगी होड़
इसे भी पढ़ें : स्पोर्ट्स बैग में लेकर घूम रहा था कारोबारी की लाश, देखिये क्या बोले SSP…
इसे भी पढ़ें : ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने में दिखी Khesari Lal Yadav-Akshara Singh की सिजलिंग केमिस्ट्री
इसे भी पढ़ें : अब हवा में भी कर सकते हैं प्यार और Sex, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने पैसे
इसे भी पढ़ें : शराब की दुकानों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या..
इसे भी पढ़ें : पत्नी को जला रहा था दरिंदा, पड़ोसियों ने पूछा तो कहा- मांस भून रहा हूं
इसे भी पढ़ें : iPhone में Dual Sim Card और Memory card क्यूं नही होता














