spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर मंगलवार को अचानक तनाव की एक नई कहानी लिखी गई। NTPC की बादाम परियोजना से जुड़ी BGR कंपनी के कोटा केबिन में देखते ही देखते बवाल हो गया। गुस्से से भरे लोगों की भीड़ कार्यालय परिसर में पहुंची और फिर तोड़फोड़ शुरू हो गई। शुरूआती जांच के अनुसार, बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित BGR कंपनी के कार्यालय परिसर में हुई इस घटना में कंपनी की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। कार्यालय भवन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आ रही है।

विवाद के बाद भड़का आक्रोश

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, किसी विवाद को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। इसी आक्रोश के बीच बड़ी संख्या में लोग कंपनी कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त संपत्तियों का जायजा लिया।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इधर, पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद एक आरोपी विकास कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह गोंदलपुरा गांव का रहनेवाला है।

इसे भी पढ़ें : कांके में गरीबों के निवाले पर डाका, गुस्साये गांववाले क्या बोले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झारखंड में दुर्लभ खनिजों की खोज और खनन में अमेरिकी कंपनियों की रुचि…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

इसे भी पढ़ें : जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने...