spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सितारे मिथुन चक्रवर्ती आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोलकाता में 16 जून 1950 जन्मे मिथुन पांच दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने अभिनय की नई मिसाल कायम की, वहीं, करोड़ों दिलों पर ऐसा राज किया कि लोग उन्हें प्यार से ‘डिस्को किंग’ और ‘ओरिजिनल डांसिंग स्टार’ कहने लगे।

पहली ही फिल्म से मिला राष्ट्रीय सम्मान

मिथुन चक्रवर्ती का फिल्मी सफर किसी सपने से कम नहीं रहा। उनकी पहली फिल्म “मृगया” ने ही उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिला दी। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिये उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह वह दौर था जब एक साधारण परिवार से निकला युवक अपनी प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड के दरवाजे खटखटा रहा था और जल्द ही उसने अपनी अलग जगह बना ली।

 ‘डिस्को डांसर’ ने दुनिया को झूमने पर मजबूर कर दिया

साल 1982 में आई फिल्म “डिस्को डांसर” ने मिथुन चक्रवर्ती को अंतरराष्ट्रीय स्टार बना दिया। फिल्म का संगीत, उनका अंदाज और उनका डांस लोगों के सिर चढ़कर बोला। भारत ही नहीं, रूस और कई अन्य देशों में भी मिथुन की लोकप्रियता अभूतपूर्व रही। उस दौर में उनके हेयर स्टाइल, डांस स्टेप्स और पहनावे की नकल लाखों युवा किया करते थे।

350 से ज्यादा फिल्मों का शानदार सफर

मिथुन चक्रवर्ती ने हिंदी के साथ-साथ बंगाली, भोजपुरी, ओड़िया, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाया। अपने करियर में उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया और हर तरह के किरदारों को जीवंत बनाया। एक्शन, रोमांस, सामाजिक विषय, पारिवारिक फिल्में और कॉमेडी—हर शैली में उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मिथुन चक्रवर्ती की उपलब्धियों की सूची बेहद लंबी है। उन्हें अब तक 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 4 फिल्मफेयर पुरस्कार, भारत सरकार का प्रतिष्ठित पद्म भूषण एवं भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : कांके में गरीबों के निवाले पर डाका, गुस्साये गांववाले क्या बोले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झारखंड में दुर्लभ खनिजों की खोज और खनन में अमेरिकी कंपनियों की रुचि…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...