Ranchi (Rupam) : प्रेम सागर मुंडा की हत्या और बबलू मुंडा पर हमले में टीएसपीसी का कहीं से कोई हाथ नहीं है। यह दावा टीएसपीसी ने प्रेस रिलीज जारी कर किया है। टीपीसी ने कहना है कि रांची पुलिस द्वारा पकड़े गये 8 लोगों का टीएसपीसी से कोई संबंध नहीं है।
टीएसपीसी का कहना है कि झारखंड के हर गांव-शहर में नक्सली से ज्यादा आपराधिक घटनाएं घट रही है। आपसी रंजिश में लगातार हत्या, लूट और रेप की घटनाएं घट रही है। पुलिस इन मामलों में संगठन का नाम डालकर बदनाम करने की कोशिश कर रही है। बबलू सागर मुंडा पर जानलेवा हमला मामले में टीएसपीसी का कहना है कि कोयला माफियाओं के साथ उसकी पुरानी दुश्मनी है। उसी दुश्मनी का नतीजा है बबलू मुंडा पर हमला। जारी रिलीज में टीएसपीसी ने लिखा है कि प्रेम मुंडा टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य रहे हैं। संगठन का कहना है कि प्रेम सागर की हत्या और बबलू मुंडा पर हमला से संगठन खुद चिंतित है।
यहां याद दिला दें कि पिछले दिनों कांके थाना क्षेत्र में बबलू मुंडा पर हुये जानलेवा हमले में रांची पुलिस ने 8 अपराधियों को पकड़ा था। अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक एके-56, 3 पिस्टल, गोली और पैसा बरामद किया था। रांची पुलिस ने दावा किया था कि बबलू मुंडा पर हमला टीएसपीसी के भिखन गंझू और नीरज भोक्ता के इशारे पर किया गया था। हथियार और पैसा भी टीएसपीसी ने ही उपलब्ध कराया था। मगर अब टीएसपीसी ने रिलीज जारी कर घटना में संलिप्तता से इनकार किया है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : PM मोदी के सलाहकार बने झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अमित खरे
इसे भी पढ़ें : Vaccine for Children: 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन
इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्सी के सहारे रेस्क्यू
इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्ली समेत देश के कई हिस्से
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्या बोलें SSP…














