kohramlive desk : अब 2 साल से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जा रहा। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin for Children) को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। भारत में बच्चों के लिए मंजूरी पाने वाली यह पहली वैक्सीन है।
जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार की तरफ से इसको लेकर जल्द गाइडलाइंस जारी की जाएंगी, उसके बाद ही बच्चों को टीका लगना शुरू होगा, बताया गया है कि बच्चों को भी बड़ों की तरह कोवैक्सीन की दो टीके लगेंगे। अबतक हुए ट्रायल में टीके के बच्चों को किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।
बता दें कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ने 18 साल से कम के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल पूरा कर लिया है। इसमें सितंबर में फेज-2, फेज-3 का ट्रायल हो चुका है. इसका डेटा DCGI को सौंपा जा चुका है।
सूत्रों के मुताबिक, उन बच्चों को पहले वैक्सीन लगाई जा सकती है जिनको अस्थमा आदि की दिक्कत है। सरकारी जगहों पर यह वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें : कलेक्टर के घर में जब नहीं मिला कुछ, तो चोर ने लिखा लेटर…
इसे भी पढ़ें : ढेबकी-नाटी से शादी करोगे …और युवक ने प्रेमिका को काट डाला
इसे भी पढ़ें : BREAKING : जेसीओ समेत सेना के 5 जवान शहीद
इसे भी पढ़ें : झारखंड हाइकोर्ट को मिले एक और जज, 7 जजों का ट्रांसफर, जानिये कौन कहां गये












