RANCHI: IAS रहे अमित खरे को PM नरेंद्र मोदी का सलाहकार बनाया गया। मंगलवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। बता दें की अमित खरे झारखंड कैडर के रिटायर्ड आईएएस रह चुके है। वह 30 सितंबर को उच्च शिक्षा सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 1985 बैच के IAS अधिकारी खरे इसके पूर्व मानव संसाधन व सूचना प्रसारण सचिव भी रहे हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने खरे को पीएम मोदी का सलाहकार नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। PMO में उनकी संविदा नियुक्ति भारत सरकार के सचिव की रैंक व स्कैल पर की गई है। वह दो साल तक इस पद पर रहेंगे। इसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। अमित खरे को पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी नौकरशाहों में शुमार किया जाता रहा है। देश में इसी साल लागू की गई नई एजुकेशन पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार करने में भी उनका अहम योगदान माना जाता रहा है। इसके अलावा डिजिटल मीडिया को लेकर नियम तय करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने डिजिटल मीडिया को लेकर नियमावली जारी की थी।
इसी साल पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा और सचिव रहे अमरजीत सिन्हा ने पीएमओ छोड़ा था। इसके बाद अब अमित खरे की पीएमओ में एंट्री हुई है। पीके सिन्हा और अमरजीत सिन्हा भी पीएम नरेंद्र मोदी के सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे। अमित खरे को स्पष्टवादी फैसले लेने और पारदर्शिता के साथ काम करने के लिए जाना जाता रहा है। वह उन कुछ सचिवों में से एक हैं, जिन्होंने एक साथ मानव संसाधन विकास मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कामकाज को संभाला है। इससे समझा जा सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी उन पर किस हद तक भरोसा करते हैं।
इसे भी पढ़ें : कलेक्टर के घर में जब नहीं मिला कुछ, तो चोर ने लिखा लेटर…
इसे भी पढ़ें : ढेबकी-नाटी से शादी करोगे …और युवक ने प्रेमिका को काट डाला
इसे भी पढ़ें : BREAKING : जेसीओ समेत सेना के 5 जवान शहीद
इसे भी पढ़ें : झारखंड हाइकोर्ट को मिले एक और जज, 7 जजों का ट्रांसफर, जानिये कौन कहां गये












