spot_img
spot_img

गढ़वा पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA : गढ़वा पुलिस केंद्र में शुक्रवार को पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया। शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में सलामी एवं तथा श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। गढ़वा जिला बल के सात पुलिसकर्मियों ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहादत को प्राप्त किया है। ये हैं- 1. पुलिस उपाधीक्षक अमलेश कुमार, 2. आरक्षी 129 वीरेंद्र प्रसाद, 3. आरक्षी 386 शिव कुमार दास, 4. आरक्षी 196 कन्हैया सिंह, 5.  चालक आरक्षी 724 सुनील कुमार मिश्रा, 6. पुलिस अवर निरीक्षक राजबली चौधरी, 7. आरक्षी 1204 रविंद्र कुजुर है। शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को इस दौरान शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

उनकी याद में मनाया जाता है शहादत संस्मरण दिवस

बता दें कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉटस्प्रिंग में चीनी सैनिकों द्वारा सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया गया था, जिसमें 10 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इस शहादत की याद में प्रतिवर्ष पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन देश की प्रत्येक पुलिस इकाई में किया जाता है। इस दौरान विगत एक वर्ष में कर्तव्य के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया जाता है। झारखंड राज्य के भी दो पुलिसकर्मी 1. शहीद आरक्षी- 1531 ठाकुर हेंब्रम 2. शहीद आरक्षी – 725 शंकर नायक विगत एक वर्ष में शहादत को प्राप्त हुए हैं।

इसे भी पढ़ें :लज्जित होकर खुद को जलाने वाली छात्रा मर गयी, मरने से पहले क्या बोल गई…देखें

इसे भी पढ़ें : धनबाद से बक्सर जा रहे पति-पत्नी पर बरही में फायरिंग, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…

इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...