Hazaribagh(Ritesh Gupta) : धनबाद के व्यवसायी उपेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी को बरही के एक होटल में जान से मारने की कोशिश की गई। उनके बच्चे भी साथ थे। उन्हें टारगेट कर गोलियां दागी गई। खुदा का शुक्र है कि दोनों पति-पत्नी और बच्चे बच गये। दोनों ने किसी तरह होटल के अंदर छुप कर अपनी जान बचाई। यह वारदात हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के लसकरी मोड़ के पास लोकनायक फैमली रेस्टोरेंट में हुई। जानलेवा हमले में बच गये व्यवसायी उपेन्द्र सिंह धनबाद के भूली थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ के पास श्रीराम विहार कॉलोनी में रहते हैं। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचे बरही के थानेदार ललित कुमार ने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। व्यवसायी को टारगेट कर उनपर फायरिंग क्यों की गई, इस बारे में पुलिस ने अबतक कोई खुलासा नहीं किया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। पुलिस ने इस वारदात को काफी गंभीरता से लिया है।


घटना के बाद प्रथम दृष्टयां जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार व्यवसायी उपेन्द्र सिंह गुरुवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपनी कार से धनबाद से बक्सर जा रहे थे। बक्सर में उनका पैतृक गांव है। रास्ते में बरही के रसोइया धमना के लसकरी मोड़ के पास उक्त रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के मकसद से रूके। जैसे ही व्यवसायी अपने परिवार के साथ होटल के अंदर घुसे, तभी एक बाइक से वहां पहुंचे दो बदमाशों ने उन्हें टारगेट कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी उजैना होकर भाग निकले। मौके पर से पुलिस ने 9 MM के दो खोखे, 1 मैगजिन और एक जिंदा गोली बरामद की है। अपराधियों को खोज निकालने के लिये पुलिस आसपास लगे कुछ सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी। वहीं टेक्निकल सेल की मदद से बदमाशों को खोज निकालने के लिये उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…
इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला
इसे भी पढ़ें :झारखंड को 3 श्रेणियों में मिले पुरस्कार
इसे भी पढ़ें :ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने किया Resign
इसे भी पढ़ें :पेट्रोल कांड से वास्ता नहीं छूटा, इस बार दुमका में क्या हुआ देखें…
इसे भी पढ़ें :PM मोदी देंगे 75 हजार युवाओं को नौकरियां, इस दिन करेंगे ऐलान…















