Jamshedpur : स्कूल में जिल्लत, जलालत और अपमान की घूंट पीकर आत्मदाह करने वाली छात्रा आज मर गयी। वह TMH में भर्ती में थी। छात्रा की मौत की फैली खबर के बाद TMH के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई। यहां याद दिला दें कि शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल में नकल के इल्जाम में टीचर चंद्रा दास ने सबके सामने कपड़े उतरवा छात्रा की जांच की थी। इससे बेहद दुखी और आहत छात्रा घर जाकर खुद को आग लगा ली थी। गुजरे सात दिनों तक वह तड़पती रही। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पीड़िता छात्रा से देखने अस्पताल गये थे। उनके घरवाले को भरोसा दिलाया था कि जरा भी स्टेबल होने पर छात्रा को बेहतर इलाज के लिये एयरलिफ्ट कर बाहर भेजा जायेगा। वह लगभग 70 फीसदी जल गई थी।
जमशेदपुर नकल के आरोप में कपड़े उतरवा कर जांच करने के बाद आत्मदाह करने वाली छात्रा की गुरुवार को मौत हो गई। सात दिनों तक जिंदगी के लिए जंग लड़ने वाली पीड़िता TMH में भर्ती थी। छात्रा की मौत की खबर के बाद जिला प्रशासन की ओर से टीएमएच की सुरक्षा को लेकर जवानों की तैनाती की गई है।
मरने से पहले आत्मदाह की कोशिश में बेतरह जली छात्रा ने पुलिस और मीडिया को अपना दुख बताया था। उसने कहा था कि, ‘मैं शारदामणी स्कूल में पढ़ती हूं। शुक्रवार को शुरू हुई टर्मिनल परीक्षा में साइंस का एग्जाम देने गई थी। शाम 4 बजे इंविजिलेटर चंद्रा दास ने मुझे यह कहते हुए पकड़ा कि मैं चीटिंग कर रही हूं। इसके बाद सभी के सामने उन्होंने मुझे तमाचा जड़ दिया। फिर सभी के सामने मेरे कपड़े उतरवा दिये। इससे पहले मैंने विरोध किया कि कपड़े के अंदर चिट नहीं है, तब उन्होंने कहा-तुम सयानी बनती हो, कपड़े उतारो। फिर वहां से मुझे प्रिंसिपल के कमरे में ले जाया गया। छुट्टी होने के बाद मैं अपने घर आ गई। इस घटना से इतनी शर्मिंदा थी कि मैंने बहनों को पड़ोसी के घर भेज दिया और कमरे में ही खुद को आग लगा ली।’ जमशेदपुर का यह बहुचर्चित मामला सीतारामडेरा के छायानगर के शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल का है। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुये टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इसे भी पढ़ें : धनबाद से बक्सर जा रहे पति-पत्नी पर बरही में फायरिंग, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…
इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला
इसे भी पढ़ें :झारखंड को 3 श्रेणियों में मिले पुरस्कार
इसे भी पढ़ें :ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने किया Resign
इसे भी पढ़ें :पेट्रोल कांड से वास्ता नहीं छूटा, इस बार दुमका में क्या हुआ देखें…
इसे भी पढ़ें :PM मोदी देंगे 75 हजार युवाओं को नौकरियां, इस दिन करेंगे ऐलान…















