spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पास खड़े शख्स की जुबां से निकले बोल पर सहसा थाना में मौजूद पुलिस अधिकारियों को यकीन नहीं हुआ। पुलिस कभी उस शख्स को तो कभी साथ आई उसकी बेटी को निहार रही थी। शख्स बोला जा रहा था कि उसने अपनी पत्नी मनीषा और सास रमा को अभी-अभी मर्डर कर दिया है। दोनों की डेड बॉडी घर में पड़ी है। दोनों को लोहे के रॉड से तबतक मारता रहा, जबतक उनकी जान नहीं निकल गई। सरेंडर करने आया हूं। पुलिस ने शख्स से उसका नाम और पता वगैरह पूछने के बाद खून करने की वजह पूछी। उसने कहा पत्नी शादी के कुछ साल के बाद से ही बहुत किचकिच करती थी। दोनों में बनता नहीं था। किसी न किसी बात पर खटपट और हु-हुज्जत होते रहता था। गुरूवार को दिन में भी दोनों में खूब बहस हुई। तब झुंझलाकर उसने अपनी पत्नी मनीषा का राम नाम सत्य कर दिया। वहीं बीच बचाव करने आई सास रमा को भी नहीं छोड़ा। यह सुन पुलिस तुरंत सौरभ उपाध्याय के घर गई। घर में दोनों की खून से लथपथ डेड बॉडी मिली। यह खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मीडिया में भी प्रमुखता से खबरें आई। गिरफ्तार सौरभ पेशे से वकील है। वहीं पुलिस उसकी बेटी को उसके मामा के हवाले करने की सोच रही थी। घटना के बाद से उसके मामा का भी हाल बुरा है। यह सनसनीखेज वारदात रायपुर के रिंग रोड से लगे एक रेस्टोरेंट के पीछे बनी एक बड़े कॉलोनी में हुई। इसी कॉलोनी के पास ही सौरभ का घर है।

करीब सात साल पहले सौरभ और मनीषा की शादी हुई थी। 5 साल की एक बेटी है। शादी के कुछ वक्त दोनों के ठीक-ठाक बीते। सबकुछ अच्छा था। रिश्ते मधुर थे। बाद में सबकुछ बदल गया। बात इतनी बिगड़ गई कि फैसला जुदाई पर आ गया। मनीषा अपनी मां के पास चली गई। दोनों के बीच की तकरार बढ़ती चली गयी। मामला थाना से लेकर कोर्ट तक गया। कई बार दोनों का काउंसिलिंग भी हुआ। बात बेटी की कस्टडी तक संभालने पर आ गई। सौरभ बीच-बीच में पत्नी के मायके जाकर बेटी से मिला-जुला करता था। पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का अंत इतना भयानक हुआ कि उसे सुन लोगों का दिल दरक गया।

इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला

इसे भी पढ़ें :झारखंड को 3 श्रेणियों में मिले पुरस्‍कार

इसे भी पढ़ें :ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने किया Resign

इसे भी पढ़ें :पेट्रोल कांड से वास्ता नहीं छूटा, इस बार दुमका में क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें :PM मोदी देंगे 75 हजार युवाओं को नौकरियां, इस दिन करेंगे ऐलान…

इसे भी पढ़ें :कई राज्यों का हुनर बिक रहा जेसोवा के दिवाली मेला में…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...