spot_img

ओरमांझी में हाथी का कहर, बुजुर्ग ल’हूलु’हान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र के हतवाल गांव में आज एक जंगली हाथी अचानक आबादी क्षेत्र में घुस आया। हाथी के हमले में 70 साल के जयपाल महतो बेतरह घायल हो गये। लहूलुहान जयपाल को रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है। खबर है कि जंगली हाथी नदी पार कर हतवाल गांव की ओर पहुंचा था। इसी दौरान वह ग्रामीणों के संपर्क में आ गया और जयपाल महतो उसकी चपेट में आ गये। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को ओरमांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार बुजुर्ग की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

वन विभाग ने दी तत्काल आर्थिक सहायता

वन विभाग ने मानवीय आधार पर घायल के इलाज के लिये तुरंत 10 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई है। अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार आगे मुआवजे की प्रक्रिया भी पूरी की जायेगी। घटना के बाद जंगली हाथी नदी के आसपास ही डेरा जमाये हुये है, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और हाथी भगाओ दस्ता मौके पर पहुंच गया है। टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुये है और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी के पास जाने का प्रयास न करें, उसे किसी भी तरह उकसायें नहीं, नदी और आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें, किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

इसे भी पढ़ें : सेना, नौसेना और वायुसेना को मिलेगा नया कवच, 52 हजार करोड़ होंगे खर्च…

इसे भी पढ़ें : चलते-चलते ई-रिक्शा रोड पर बंद, ये एप बना चिंता का कारण… जानें

इसे भी पढ़ें : गरमोरवा गांव में पहुंची टीम, हाथी दिखे तो न करें पीछा…

इसे भी पढ़ें : चलती पूर्वा एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, यात्रियों ने बनाया पर्दा…

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ पुलिस ने दिखाई अपनी ताकत, अड्डेबाजों और अपराधियों को दो टूक…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जोनल फुटबॉल में माउंट कार्मल का दबदबा, अंडर-17 में डॉन बॉस्को चैंपियन….

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : माउंट कार्मल स्कूल, ओरमांझी में गुरुवार को...

मंत्री योगेंद्र महतो ने परिवार संग घर पर भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

Ramgarh (Prince Verma): झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री...

चौपारण में रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर…

Chouparan(Krishna Paswan) : आगामी 16 जुलाई से शुरू होने...

इस गांव में छाई खुशियां, जानें क्यों…

Chauparan(Krishna Paswan) : लंबे समय से बिजली समस्या से...