Chauparan(Krishna Paswan) : लंबे समय से बिजली समस्या से जूझ रहे भंडार कॉलोनी और नावाडीह गांव के लोगों के लिये शुक्रवार का दिन राहत लेकर आया। ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुये यहां नये विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। इस ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिला महासचिव रविशंकर अकेला और मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जैसे ही नया ट्रांसफार्मर शुरू हुआ, गांव में उत्साह और खुशी का माहौल छा गया।
“गांवों तक विकास पहुंचाना हमारी प्राथमिकता”
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये जिला परिषद सदस्य रविशंकर अकेला ने कहा कि गांवों का समुचित विकास तभी संभव है जब बिजली, सड़क, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली की समस्या लोगों के लिये बड़ी परेशानी बनी हुई थी, लेकिन नये ट्रांसफार्मर की स्थापना से अब लो-वोल्टेज, ओवरलोड और बार-बार बिजली कट की समस्या में काफी सुधार होगा। अकेला ने कहा,जनता ने जिस भरोसे के साथ हमें जिम्मेदारी दी है, उस विश्वास पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। चौपारण का कोई भी गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा।
जनता की मांग पर तुरंत हुई कार्रवाई
मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुये लगातार विभाग से समन्वय किया गया, जिसके बाद नये ट्रांसफार्मर की व्यवस्था संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि इससे अब किसानों, विद्यार्थियों, छोटे व्यवसायियों और आम उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और बिजली व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुराने ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड और खराब व्यवस्था के कारण अक्सर बिजली बाधित रहती थी। कई बार कम वोल्टेज की वजह से घरेलू उपकरण भी प्रभावित होते थे। नये ट्रांसफार्मर के शुरू होने के बाद अब लोगों को नियमित और बेहतर बिजली आपूर्ति की उम्मीद जगी है। इससे पहले कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और विकास कार्य के लिये आभार जताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजसेवी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी इसी तरह समाधान किया जायेगा और विकास की रफ्तार और तेज होगी।
इसे भी पढ़ें : जगी इंसानियत की लौ, किसी ने बांटा राशन, किसी ने थामा आर्थिक सहारा…
इसे भी पढ़ें : “महिलायें ठान लें तो जीत तय,” आजसू का शक्ति प्रदर्शन रांची में…
इसे भी पढ़ें : क्या बतायें बाबू, इतना ज्यादा ठनका गिरता है कि नाम ही पड़ गया बजरमारा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में हाथी का कहर, बुजुर्ग ल’हूलु’हान…
इसे भी पढ़ें : सेना, नौसेना और वायुसेना को मिलेगा नया कवच, 52 हजार करोड़ होंगे खर्च…








