Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : माउंट कार्मल स्कूल, ओरमांझी में गुरुवार को आयोजित जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में खेले गये रोमांचक मैचों के बाद विजेता टीमों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में मेजबान माउंट कार्मल स्कूल, ओरमांझी ने शानदार प्रदर्शन करते हुये सेंट फ्रांसिस स्कूल, बनहोरा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें डॉन बॉस्को स्कूल ने माउंट कार्मल स्कूल, ओरमांझी को 2-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। बालिका वर्ग के फाइनल में एसडीए, खूंटी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुये लोरेटो कॉन्वेंट को 2-0 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा
समापन समारोह में सभी विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉन बॉस्को स्कूल के प्राचार्य फादर उज्जवल उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुये माउंट कार्मल स्कूल प्रबंधन समिति को सफल आयोजन के लिये धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सुनील कुमार कागरा, सत्येंद्र कुमार, फ्रांसिस सर सहित कई शिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : मंत्री योगेंद्र महतो ने परिवार संग घर पर भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…
इसे भी पढ़ें : 100 डे टीबी मुक्त भारत अभियान, चौपारण में चला 5 दिवसीय स्क्रीनिंग शिविर…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर…
इसे भी पढ़ें : इस गांव में छाई खुशियां, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें : जगी इंसानियत की लौ, किसी ने बांटा राशन, किसी ने थामा आर्थिक सहारा…








