spot_img

चलती पूर्वा एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, यात्रियों ने बनाया पर्दा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस के AC कोच में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। कुछ ही देर में चलती ट्रेन के डिब्बे में नवजात की किलकारी गूंज उठी। महिला फरहा नासहीन अपने पति अफताब आलम के साथ हावड़ा से बिहार के जमुई स्थित मायके जा रही थीं। सफर के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और प्रसव पीड़ा तेज हो गई।

यात्रियों ने दिखाई इंसानियत, कपड़ों से बनाया पर्दा

महिला की स्थिति देखकर कोच में मौजूद यात्रियों ने बिना देर किये मदद का हाथ बढ़ाया। महिलाओं और अन्य यात्रियों ने मिलकर कपड़ों की ओट बनाकर अस्थायी पर्दा तैयार किया, ताकि सुरक्षित माहौल में प्रसव कराया जा सके। इधर, कोच अटेंडेंट ने तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल से मधुपुर स्टेशन को अलर्ट किया गया और रेलवे प्रशासन ने मेडिकल टीम को तैयार रहने के निर्देश दिये। ट्रेन जैसे ही मधुपुर स्टेशन पहुंची, स्टेशन अधीक्षक, RPF, GRP और रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई। टीम में रेलवे अस्पताल के डॉ. सनातन हाजरा, एएनएम सोनम सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। जब मेडिकल टीम AC टू-टियर कोच में पहुंची, तब तक महिला सुरक्षित रूप से बच्चे को जन्म दे चुकी थीं। मेडिकल टीम ने तुरंत मां और नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई। RPF के अनुसार, जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसके बाद दोनों को बेहतर देखभाल के लिये मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य पूरी तरह सामान्य होने के बाद महिला और उनके पति को दूसरी ट्रेन से सुरक्षित उनके घर रवाना किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ पुलिस ने दिखाई अपनी ताकत, अड्डेबाजों और अपराधियों को दो टूक…

इसे भी पढ़ें : शादी कर पत्नी बनाऊंगा, ये बोल दारोगा ने बनाया देह का रिश्ता, फिर…

इसे भी पढ़ें : रैंकिंग में झारखंड ने देश के टॉप-3 ‘Achiever’ राज्यों में बनाई जगह…

इसे भी पढ़ें : सूर्यकुमार यादव मैदान से दूर, लेकिन दिल परिवार के पास, फैमिली मोमेंट वायरल…

इसे भी पढ़ें : घर में गणेश जी की तस्वीर कहां और कैसे लगायें, वास्तु मान्यतायें… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सेना, नौसेना और वायुसेना को मिलेगा नया कवच, 52 हजार करोड़ होंगे खर्च…

New Delhi : भारत की तीनों सेनाओं, थलसेना, नौसेना...

चलते-चलते ई-रिक्शा रोड पर बंद, ये एप बना चिंता का कारण… जानें

Kohramlive : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने...

गरमोरवा गांव में पहुंची टीम, हाथी दिखे तो न करें पीछा…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की चोरदाहा पंचायत...

रामगढ़ पुलिस ने दिखाई अपनी ताकत, अड्डेबाजों और अपराधियों को दो टूक…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के चितरपुर और रजरप्पा क्षेत्र...

शादी कर पत्नी बनाऊंगा, ये बोल दारोगा ने बनाया देह का रिश्ता, फिर…

Dumka : करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे निलंबित...