spot_img

100 डे टीबी मुक्त भारत अभियान, चौपारण में चला 5 दिवसीय स्क्रीनिंग शिविर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : केंद्र सरकार के 100 डे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चौपारण प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रखंड के विभिन्न गांवों में पांच दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत चोरदाहा, बेला, चैथी, अहरी, बिरहोर टोला बिगहा सहित कई गांवों में शिविर लगाये गये, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

293 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, कई जांचें एक साथ

शिविर के दौरान कुल 293 लोगों का एक्स-रे कर टीबी की स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही लोगों की बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन जांच भी की गई, ताकि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी समय रहते पता लगाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस तरह के शिविर का उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और रोकथाम सुनिश्चित करना है। इस अभियान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. डी.एन. ठाकुर, डॉ. सरवर हसन, दुर्गा पासवान, ऋतिक पटेल, मनीष कुमार, अंजलि राज, मनोज दिवाकर सहित सहिया साथी सक्रिय रूप से शामिल रहे। टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और नियमित जांच की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और दवा लेना बेहद जरूरी है। वहीं, लोगों से अपील की गई कि यदि किसी को लगातार खांसी, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण हों तो तुरंत जांच करायें।

इसे भी पढ़ें : चौपारण में रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर…

इसे भी पढ़ें : इस गांव में छाई खुशियां, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें : जगी इंसानियत की लौ, किसी ने बांटा राशन, किसी ने थामा आर्थिक सहारा…

इसे भी पढ़ें : “महिलायें ठान लें तो जीत तय,” आजसू का शक्ति प्रदर्शन रांची में…

इसे भी पढ़ें : क्या बतायें बाबू, इतना ज्यादा ठनका गिरता है कि नाम ही पड़ गया बजरमारा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी को लेकर कपिल देव की दो टूक…

New Delhi : भारत और इंग्लैंड के बीच चल...

जोनल फुटबॉल में माउंट कार्मल का दबदबा, अंडर-17 में डॉन बॉस्को चैंपियन….

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : माउंट कार्मल स्कूल, ओरमांझी में गुरुवार को...

मंत्री योगेंद्र महतो ने परिवार संग घर पर भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

Ramgarh (Prince Verma): झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री...

चौपारण में रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर…

Chouparan(Krishna Paswan) : आगामी 16 जुलाई से शुरू होने...