Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के चितरपुर और रजरप्पा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिये आज रामगढ़ पुलिस ने सड़कों पर अपना सख्त संदेश दिया। रामगढ़ SP मुकेश लुनायत के नेतृत्व और निर्देश पर रजरप्पा के थानेदार कृष्ण कुमार के साथ पुलिस बल ने चितरपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च चितरपुर बाजार टांड़ से शुरू होकर काली चौक, चट्टी बाजार होते हुये रजरप्पा मोड़ तक निकला। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न चौक-चौराहों पर रुककर लोगों से संवाद किया और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाये रखने के लिये लगातार सख्त कदम उठाये जा रहे हैं।
“अपराधियों के लिये कोई जगह नहीं”
फ्लैग मार्च के दौरान SP मुकेश लुनायत ने स्पष्ट संदेश देते हुये कहा कि रजरप्पा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, अवैध कारोबार, नशे के कारोबार और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। पेट्रोलिंग और बढ़ाई जायेगी तथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई होगी। जनता निश्चिंत रहे, उनकी सुरक्षा के लिये पुलिस हर समय मुस्तैद है।
रात-दिन चलेगी पेट्रोलिंग, अवैध धंधों पर होगा प्रहार
रजरप्पा के थानेदार कृष्ण कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि रात-दिन गश्त तेज की जायेगी और अड्डेबाजी, जुआ, नशे तथा अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई होगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत करना है। इस फ्लैग मार्च में अवर निरीक्षक रंजीत महतो, रोहित राज, अशोक कुमार, अनिल सिंह, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। रामगढ़ पुलिस ने दोहराया कि रजरप्पा थाना 24 घंटे जनता की सेवा और सुरक्षा के लिये तत्पर है। पुलिस का लक्ष्य क्षेत्र को अपराधमुक्त, सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना है, ताकि आम लोग बिना किसी भय के अपना जीवन जी सकें।
इसे भी पढ़ें : शादी कर पत्नी बनाऊंगा, ये बोल दारोगा ने बनाया देह का रिश्ता, फिर…
इसे भी पढ़ें : रैंकिंग में झारखंड ने देश के टॉप-3 ‘Achiever’ राज्यों में बनाई जगह…
इसे भी पढ़ें : सूर्यकुमार यादव मैदान से दूर, लेकिन दिल परिवार के पास, फैमिली मोमेंट वायरल…
इसे भी पढ़ें : घर में गणेश जी की तस्वीर कहां और कैसे लगायें, वास्तु मान्यतायें… जानें
इसे भी पढ़ें : वेनजुएला में बार-बार क्यों कांपती है धरती… जानें








