Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की चोरदाहा पंचायत स्थित गरमोरवा गांव में जंगली हाथी की मौजूदगी की फैली खबर के बाद वन विभाग हरकत में आ गया। टीम तुरंत गांव पहुंची और ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर हाथी से बचाव और सुरक्षा के जरूरी उपाय बताये। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से समझाया कि यदि इलाके में कहीं भी जंगली हाथी दिखाई दे तो उसके पास जाने, उसे घेरने या किसी भी तरह से छेड़ने की भूल बिल्कुल न करें। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि जंगली हाथी दिखने पर बिना देर किये इसकी सूचना वन विभाग को दें, ताकि समय रहते टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर सके और किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
अफवाहों से बचें, सतर्क रहें
वन विभाग ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने, भीड़ नहीं जुटाने और विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सावधानी और जागरूकता ही मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने वन विभाग से हाथियों के व्यवहार, उनसे सुरक्षित दूरी बनाये रखने और आपात स्थिति में अपनाये जाने वाले उपायों की जानकारी ली। गांव में फिलहाल सतर्कता बढ़ा दी गई है और वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुये है।
गरमोरवा गांव में पहुंची टीम, हाथी दिखे तो न करें पीछा… #Hazaribagh #Chauparan #WildElephant #ForestDepartment #ElephantAlert #JharkhandNews #BreakingNews pic.twitter.com/kOXOfQAus3
— KohramLive (@KohramLive) July 3, 2026
इसे भी पढ़ें : चलती पूर्वा एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, यात्रियों ने बनाया पर्दा…
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ पुलिस ने दिखाई अपनी ताकत, अड्डेबाजों और अपराधियों को दो टूक…
इसे भी पढ़ें : शादी कर पत्नी बनाऊंगा, ये बोल दारोगा ने बनाया देह का रिश्ता, फिर…
इसे भी पढ़ें : रैंकिंग में झारखंड ने देश के टॉप-3 ‘Achiever’ राज्यों में बनाई जगह…
इसे भी पढ़ें : सूर्यकुमार यादव मैदान से दूर, लेकिन दिल परिवार के पास, फैमिली मोमेंट वायरल…








