spot_img

मंत्री योगेंद्र महतो ने परिवार संग घर पर भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh (Prince Verma): झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र महतो ने शुक्रवार को अपने मुरुबन्दा स्थित पैतृक आवास पर पूरे परिवार के साथ SIR गणना प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, चंद्रपुरा के बूथ संख्या-236 की BLO बिमला देवी मंत्री के आवास पहुंचीं। उन्होंने नियमानुसार पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। मंत्री योगेंद्र महतो ने स्वयं गणना प्रपत्र भरा, हस्ताक्षर किये और BLO को सौंप दिया। मतदाता सूची में उनका क्रम संख्या 602 दर्ज है।

पूरा परिवार बना लोकतंत्र का सहभागी

इस अवसर पर मंत्री की पत्नी एवं पूर्व विधायक बबिता देवी, पुत्री प्रियंका कपूर तथा पुत्र बिनय कपूर, बिपिन कपूर और राज कपूर ने भी अपने-अपने SIR गणना प्रपत्र भरकर प्रक्रिया पूरी की। एक साथ पूरे परिवार द्वारा फॉर्म भरना अभियान के प्रति जागरूकता और लोकतांत्रिक सहभागिता का संदेश बन गया। मंत्री योगेंद्र महतो ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा, “जब भी BLO आपके घर गणना प्रपत्र लेकर आयें, उसे बिना देरी के सही जानकारी के साथ भरकर हस्ताक्षर सहित वापस करें। यह केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आपके मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी पात्र मतदाता वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे, यही इस विशेष अभियान का उद्देश्य है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : 100 डे टीबी मुक्त भारत अभियान, चौपारण में चला 5 दिवसीय स्क्रीनिंग शिविर…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर…

इसे भी पढ़ें : इस गांव में छाई खुशियां, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें : जगी इंसानियत की लौ, किसी ने बांटा राशन, किसी ने थामा आर्थिक सहारा…

इसे भी पढ़ें : “महिलायें ठान लें तो जीत तय,” आजसू का शक्ति प्रदर्शन रांची में…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी को लेकर कपिल देव की दो टूक…

New Delhi : भारत और इंग्लैंड के बीच चल...

जोनल फुटबॉल में माउंट कार्मल का दबदबा, अंडर-17 में डॉन बॉस्को चैंपियन….

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : माउंट कार्मल स्कूल, ओरमांझी में गुरुवार को...

चौपारण में रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर…

Chouparan(Krishna Paswan) : आगामी 16 जुलाई से शुरू होने...