हजारीबाग : TPC उग्रवादी को चरही पुलिस ने गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान चरही पुलिस ने TPC संगठन के एक उग्रवादी को पकड़ा। इस संबंध में विष्णुगढ़ एसडीपीओ ओम प्रकाश ने चरही थाना में बताया कि 2 जनवरी को हज़ारीबाग एसपी कार्तिक एस को गुप्त सूचना मिली थी। नक्सली संगठन TPC के सदस्य चरही थाना क्षेत्र में लेवी वसूली आया है।
सूचना के आधार पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीपीसी (TPSC) के सदस्य और चरही थाना क्षेत्र के बहेरा निवासी बीडीओ मुंडा उर्फ सुरजीत मुंडा पिता स्वर्गीय राजू मुंडा को धर दबोचा। उक्त घटना के संबंध में पहले सनहा दर्ज कर पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी देते हुए घटना के सत्यापन के लिए छापामारी दल के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि उक्त संगठन के सदस्य पुलिस की वाहन को सामने आते और लाइट को देखते हुए जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर धर दबोचा।
इसे भी पढ़ें :युवती की सिर कटी लाश मिली, बदन पर कपड़े भी नहीं
इसे भी पढ़ें :ग्रामीणों की राय से बनेगा झारखंड का Budget : कृषि मंत्री
इसे भी पढ़ें :Jaipal सिंह मुंडा से सीख लें आज के युवा : सीएम








