spot_img

आंखों को रखना है स्‍वस्‍थ …तो खाएं ये चीज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : इस खूबसूरत दुनिया को हम अपनी आंखों से ही निहार पाते हैं। आंखें न हों तो जिंदगी नीरस बन जाए। अत: हमें अपनी आंखों की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहना जरूरी है। आंखें हमारे शरीर का अत्यंत महत्‍वपूर्ण अंग  हैं। इसलिए आंखों की देखभाल अत्यंत ही आवश्यक है। आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए हमें अपने भोजन में आंवला, गाजर और बादाम को शामिल करना चाहिए। इनमें ऐसे विटामिंस और मिनरल्‍स पाए जाते हैं, जो आंखों की प्रकाश संवेदना को मजबूत बनाते हैं।

एंटी-ऑक्‍सीडेंट व विटामिन सी से भरपूर आंवला

आंवले को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्वों का प्रचुर स्रोत है। आप शहद मिलाकर आंवले का जूस पी सकते हैं या फिर मुरब्बा भी खा सकते हैं। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें : Skin को Dry होने से बचाना है तो अधिक गर्म पानी से न नहाएं  

गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन 

दरअसल, गाजर में विटामिन-ए की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन मोतियाबिंद से भी बचाता है। इसलिए रोजाना गाजर का सेवन करें तो यह आंखों के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

बादाम में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड

बादाम को भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर माना जाता है। इसमें विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, साथ ही बादाम ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी समृद्ध होते हैं। इसके सेवन से याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप पहले बादाम को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह उसे छीलकर उसका पेस्ट बना लें और रोजाना दूध के साथ उसे पीएं। यह आपके लिए बेहद ही फायदेमंद होगा।

इसे भी पढ़ें : वजन घटा सकता है Apple Vinegar, कई बीमारियों में भी कारगर

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।