- 370 पदों पर होनी है नियुक्ति
कोहराम लाइव डेस्क: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस एकेडमी और नौसेना अकादमी (NDA/NA)- I एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 30 दिसंबर से शुरू हो चुका है। उम्मीदवार 19 जनवरी तक आवेदन दे सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें :रोड निर्माण में लगे ट्रैक्टर, JCB को फूंका, PLFI पर शक की सूई
सेना के लिए 208 पद
इस बार एनडीए में कुल 370 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इसमें सेना के लिए 208, नेवी के लिए 42 और एयर फोर्स के लिए 120 रिक्तियां शामिल हैं। इसके अलावा, नेवल एकेडमी के लिए 30 रिक्तियां भी हैं। चयन लिखित परीक्षा और सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) के इंटेलिजेंस एंड पर्सनैलिटी टेस्ट से आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को SSB के टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :महिला समेत चार गिरफ्तार, 8Kg अफीम, 4.5 लाख Cash बरामद
आवेदन वापसी 27 जनवरी से
कैंडिडेट्स 27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच अपना आवेदन वापस भी ले सकते हैं। खास बात यह है कि सेना में शामिल होने के इच्छुक 12वीं पास कैंडिडेट्स भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :पशु लदे कंटेनर को Police ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार
एग्जाम का पैटर्न
NDA की लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर 300 अंक का होता है। इसमें सिर्फ मैथ्स के सवाल पूछे जाते हैं। दूसरा पेपर, 600 अंक का जनरल एबिलिटी टेस्ट का होता है। इसमें 200 अंक के सवाल अंग्रेजी के और बाकी 400 अंक साइंस, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, करंट अफेयर्स आदि से आते हैं।












