spot_img

भाजपा सांसद के काफिले पर गिरा टोल का बूम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : यूपी के भदोही में भाजपा सांसद रमेश चंद बिंद की गाड़ी पर गोपीगंज में बने लालानगर टोल प्लाजा पर अचानक टोल बूम गिर गया। इसके बाद काफिले में चल रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सांसद के साथ चल रहे लोगों ने टोल कर्मचारियों को लात-घूंसों के साथ ही बंदूक से भी पीटा। टोल के इंचार्ज को अपनी गाड़ी में भी बिठा लिया और गोली मारने की धमकी दी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पूरे मामले पर पूछने पर सांसद ने कहा कि यह सब होता रहता है। सांसद रमेशचंद बिंद बुधवार की दोपहर कई गाड़ियों के काफिले के साथ टोल से गुजर रहे थे। इसी दौरान टोल पर लगा आटोमेटिक बूम उनकी गाड़ी पर गिर पड़ा। इसी से उनके साथ के लोग गाड़ी से उतरे और टोल के कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया।

लोगों ने एक नहीं सुनी कर्मचारियों की बात

कर्मचारियों ने बताया कि बूम आटोमैटिक है। एक गाड़ी गुजरने के बाद अपने आप गिरता है। कर्मचारियों की नहीं सुनी गई। उन्हें लात-घूंसों और बंदूक के कुंदों से पीटा गया। टोल प्लाजा इंचार्ज लल्लन पांडेय और टीसी पंकज कुमार शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि बुधवार को दोपहर करीब दो बजे सांसद का वाहन टोल से गुजरा। उनकी गाड़ी के पीछे अन्य चार वाहन थे। एक गाड़ी के पास होते ही दूसरी गाड़ी भी पास होने की कोशिश करने लगी। इस पर गेट नंबर छह का फास्ट टैग वैरियर आटोमैटिक होने के कारण गिर पड़ा।

कर्मचारियों ने बताया कि बूम ऑटोमेटिक है। उसे जानबूझकर नहीं गिराया गया बल्कि वह एक गाडी़ निकलने पर अपने आप गिरता है। इसके बाद भी उन लोगों ने एक नहीं सुनी। लात, घूसों से पिटाई करने के साथ ही बंदूक को निकाल कर पीटा। मारपीट होते ही अफरातफरी मच गई। प्लाजा इंचार्ज लल्लन पांडेय ने कहा कि जिस समय उन लोगों को पीटा जा रहा था सांसद भी मौजूद थे। उन्होंने किसी को ऐसा करने से रोका नहीं।

वहीं टोल प्लाजा पर मारपीट के बाबत पूछे जाने पर भाजपा सांसद रमेश बिंद का कहना था कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। कहाकि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होता है, तब तक कोई मतलब नहीं है। उधर, प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज सदानंद सिंह ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस ने तीन स्कार्पियो सवार 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने सभी SP के साथ की हाई लेवल मीटिंग, देखें क्या कहा

इसे भी पढ़ें :नक्सलवाद और अपराध पर लगाम को लेकर अब साझा ऑपरेशन, सुनें क्या बोले IG होमकर

इसे भी पढ़ें :Tata ने लॉन्च किया इस सस्ती गाड़ी का स्पेशल एडिशन, सिर्फ इतनी रखी कीमत

इसे भी पढ़ें :Urvashi Rautela ने फ्लाइट में दीपिका पादुकोण को किया Kiss, यूं किया रिएक्ट

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….

इसे भी पढ़ें :बारिश शुरू होते ही स्कूल के बच्चे पकड़ लेते अपने घर का रास्ता… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर

इसे भी पढ़ें :मां के सामने पहले बेटा-बहु की अर्थी उठी, फिर चार पोते-पोतियों का दर्दनाक अंत

इसे भी पढ़ें : “दू रुपैया कमाते थे… सब उजाड़ दिया… अब का में खट के खाएं”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :कॉल पर इनके मम्मी-पापा केवल रोते हैं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :नशे में था ड्राइवर, फिर जो हुआ देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...