spot_img

Urvashi Rautela ने फ्लाइट में दीपिका पादुकोण को किया Kiss, यूं किया रिएक्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी हुई हैं।  उर्वशी कभी ऋषभ पंत को लेकर सुर्खियों में आती हैं। कभी कोई और वजह होती है।  इस बार उन्होंने दीपिका पादुकोण को लेकर अपना प्यार बयां किया है। असल में दीपिका पादुकोण के एक फैन पेज पर उर्वशी और दीपिका की एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस फोटो में उर्वशी प्लेन में दीपिका के गालों पर Kiss करती नजर आ रही हैं।  ग्लैमरस उर्वशी ने दीपिका को फ्लाइट में Kiss कर डाला है।

Urvashi Rautela ने दीपिका को किया Kiss 

दोनों एक्ट्रेसेज के बीच ये Kiss उस वक्त हुई, जब दीपिका दुबई से मुंबई आ रही थीं।  उसी फ्लाइट में उर्वशी ने उन्हें देखा और अपनी एक्साइटमेंट छिपा नहीं पाईं।  बस फिर क्या था।  उर्वशी बिना देरी किये दीपिका की सीट पर गईं और उन्हें पकड़कर प्यारी सी Kiss दे डाली।  दीपिका के फेस रिएक्शन से पता चला रहा है कि वो उर्वशी के रिएक्शन से सरप्राइज हैं।  वैसे दीपिका की मुस्कुराहट बता रही है कि उन्हें उर्वशी का ये सरप्राइज काफी पसंद आया।

बॉलीवुड में नई दोस्ती की शुरूआत

आज से पहले किसी भी एक्ट्रेस को यूं फ्लाइट में किसी दूसरी एक्ट्रेस को Kiss करते हुए नहीं देखा गया।  पर उर्वशी ने बिना कुछ सोचे दीपिका के लिये अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया।  वहीं दीपिका भी उनसे मिल कर खुश दिख रही हैं।  दीपिका और उर्वशी का बॉन्ड देख कर तो यही लग रहा है कि दोनों आगे चलकर अच्छी दोस्ती शेयर करने वाली हैं।  या फिर वो पहले से ही खास बॉन्ड शेयर करती हों।  खैर, फैंस को क्या है।  अगर उनकी चाहेती एक्ट्रेसेज खुश हैं, तो वो खुश हैं।  है ना ? वहीं अगर दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आईं।  फिल्म में उन्होंने रणबीर की मां का रोल अदा किया।  वहीं इसके बाद दीपिका, किंग खान की फिल्म ‘पठान’ में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाने आ रही हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...