Kohramlive : इश्क में न जाने क्या-क्या होता है। भागने–पकड़ाने, यहां तक कि परिवार की बदनामी तो आम है। मगर इस चक्कर में एक बेजुबान जानवर बदनाम हो जाए, तो हैरानी लाजमी है। एक सिरफिरे आशिक ने किशोरी को किडनैप कर लिया। माहौल ऐशा बनाया कि मानों लड़की को बाघ उठा ले गया है। लोगों को यकीन दिलाने के लिए उस सिरफिरे ने अपने हाथों में कई जगह बाघ के पंजे के निशान बला डाले। यही नहीं उसने किशोरी के कपड़ों के टुकड़ कर अलग-अलग जगह पर फेंक दिये। इलाके में अफवाह फैला दी कि किशोरी को बाघ उठा कर जंगल में ले गया। सिरफिरे आशिक का नाम सतीश है।
पुलिस हरकत में आई तो खुलासा हुआ
18 साल की किशोरी शनिवार की रात लगभग नौ बजे घर के बाहर हैंडपंप पर पानी पी रही थी। अचानक वहां से गायब हो गई। लड़की के इस तरह से गायब हो जाने की फैली खबर पुलिस तक पहुंची। डीएफओ की जांच से खुलासा हुआ कि हाथों पर बने पंजे के निशान किसी जानवर के नहीं। तब पुलिस का माथा ठनका। लड़की को खोजना शुरू किया। सतीश के गर छापेमारी की गई और किशोरी को सही-सलामत मुक्त करा लिया गया। वहीं सतीश और उसके दो साथी रिंकू मौर्य और पिंटू मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एकतरफा इस्क का यह अजीबो-गरीब मामला यूपी के बहराइच जिले से उचल कर सामने आया है। आरोपी सतीश कोतवाली नानपारा ताजपुर गांव का रहने वाला है। वहीं उसका साथी रिंकू और पिंटू का घर सुजौली थाना क्षेत्र में है। निवासी रिंकू मौर्य और पिंटू मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : Google ने Gmail में किया बड़ा बदलाव
इसे भी पढ़ें :जज उत्तम आनंद मौत मामले में ड्राइवर लखन और राहुल दोषी करार, 6 अगस्त को सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े गैस एजेंसी के ड्राइवर को गोलियों से भून डाला…देखें
इसे भी पढ़ें :मटियाने वाली पुलिस को खोज निकालेगी अब यह विदेशी एप्प
इसे भी पढ़ें :जीरो रिस्क पर खुलवाएं Post Office में अकाउंट ! हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
इसे भी पढ़ें :केवल 1499 रुपये में हवाई सफर करने का मौका, यहां देखें ऑफर की डिटेल
इसे भी पढ़ें : याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP















