spot_img
spot_img

Google ने Gmail में किया बड़ा बदलाव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इस साल की शुरुआत में गूगल ने Gmail के लिए नए इंटरफेस की घोषणा की थी। अब सभी यूजर्स के लिए जानकारी सामने आ रही है। लेटेस्ट अपडेट के बाद कंज्यूमर्स को मीट, चैट और स्पेस का ऑप्शन एक जगह पर मिलेगा। इससे यूजर्स को नया और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। इस साल के अंत तक टैबलेट यूजर्स के लिए भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही बेहतर इमोजी सपोर्ट, एक्सेसिबिलिटी फीचर्स और दूसरे अपग्रेड्स भी दिए जा सकते हैं। अगर आप कामकाज के लिए Gmail का इस्तेमाल करते हैं, तो यह अपडेट अब तक आपके अकाउंट पर आ चुका होगा।

पुराने UI पर भी कर सकते हैं स्विच

नए UI में आपको कई खास ऑप्शन मिलेंगे। यहां आप उनऐप्स को ऑफ भी कर सकते हैं, जिन्हें यूज नहीं करते हैं। अगर आप पुराने यूआई पर वापस जाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ स्टेप इस तरह फॉलो करने होंगे।

  1. सबसे पहले आपको दाई ओर मौजूद सेटिंग पर क्लिक करना होगा।
  2. यहां आपको Quick Settings ऑप्शन पर जाना होगा। अब Go back to the original Gmail viewपर क्लिक करना होगा।
  3. नई विंडो में आपको Reload पर क्लिक करना होगा।

 नए UI में जो है खास 

  1. लेटेस्ट यूआई में यूजर्स को Mail, Meet, Spaces और Chat बटन का ऑप्शन बाईं तरफ मिलता है। एक अन्य लिस्ट में आपको सभी मैसेज की डिटेल्स मिलेंगी। इसके अलावा आपको नया नोटिफिकेशन बबल मिलेगा।
  2. दाईं ओर आपको साइड पैनल पर कुछ फीचर्स मिलेंगे. नीचे की ओर आपको शो/हाइड के लिए बटन मिलेगा। नया अपडेट गूगल के वर्क स्पेस शूट का हिस्सा है, जिसमें यूजर्स को बेहतर और यूनिफाइड डिजाइन मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP

इसे भी पढ़ें : 60 वर्ष से अधिक  के सभी लोगों को पेंशन : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : BBNL और BSNL के मर्जर को केंद्र की हरी झंडी, 1.64 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की मंजूरी

इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें : जिंदा सांप देख मच गया शोर अस्पताल में… देखें

इसे भी पढ़ें : CIVIL SERVICES की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सीएम हेमंत का बड़ा ऐलान… देखें क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन से मिले नये महाधिवक्ता…

Ranchi : झारखंड के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) रोहितश्य...

महापौर को भेंट किये 150 झाड़ू और 20 डस्टबिन…

Ranchi : झारखंड हॉस्टल ऑनर्स एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश के...

CM हेमंत सोरेन बोले, नशा पूरे परिवार और समाज को तबाह करता…

Ranchi : झारखंड को नशे के दलदल से बाहर...

मुहर्रम से पहले अलर्ट मोड में गढ़वा पुलिस…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम को लेकर गढ़वा पुलिस पूरी...

रांची पुलिस ने DPS के स्टूडेंट को दिया जागरूकता का मंत्र…

Ranchi : मोबाइल की स्क्रीन से लेकर सड़क तक...